फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   शिक्षक विधायक के सामने निपटे सत्रह मामले

शिक्षक विधायक के सामने निपटे सत्रह मामले

Sun, 28 Jul 2013 05:33 AM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Sun, 28 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। शिक्षक विधायक देवी दयाल शास्त्री ने शनिवार को सेवानिवृत्त शिक्षकों के देयकों के भुगतान के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक इलाहाबाद सहित लेखा विभाग के अधिकारियों के साथ अदालत लगाई। भुगतान को भटक रहे 17 सेवानिवृत्त शिक्षकों को चेक मिलते ही उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के जीआईसी में सेवानिवृत्त शिक्षकों के सभी देयकों के भुगतान के लिए शिक्षक विधायक देवी दयाल शास्त्री ने संयुक्त शिक्षा निदेशक इलाहाबाद चतुर्थ मंडल ओपी द्विवेदी, डीआईओएस मु. इब्राहीम, इलाहाबाद लेखा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बुलाकर पेंशनरों की मौजूदगी में निरस्तारण कराया। जीपीएफ और पेंशन के लिए भटक रहे सत्रह पेंशनरों के मामले का निपटारा करते हुए उनके हाथों में चेक सौंपा। यह पहला मौका था जब संयुक्त शिक्षा निदेशक अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वयं लेकर जिला मुख्यालय पर आए और पेंशनरों की बातों को सुनकर तुरंत निस्तारण किया। इस मौके पर सुरेश त्रिपाठी, प्रभात त्रिपाठी, यमुना प्रसाद पांडेय, कमलाकांत त्रिपाठी, मदन पांडेय, अशोक कुमार तिवारी, रामेंद्र सिंह, अरुण कुमार शुक्ल, नारेंद्र तिवारी, विनोद सिंह, त्रिलोचन सिंह, धीरेंद्र सिंह, अखिलेश पांडेय, माधव प्रसाद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed