फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   बाबा साहब के विचाराें को आत्मसात करने की जरूरत

बाबा साहब के विचाराें को आत्मसात करने की जरूरत

Mon, 15 Apr 2013 05:30 AM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Mon, 15 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। बाबा साहेब की जयंती पर रविवार को जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर के स्टेशन रोड से अंबेडकर चौराहे तक रैली निकाली गई। यहां वक्ताआें ने डॉ. अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत बताई।
विज्ञापन

डॉ. अंबेडकर सेवा समिति द्वारा सुबह 10 बजे से रैली निकाली गई। यह भंगवा चुंगी, चौक होते हुए अंबेडकर चौराहा पहुंची। यहां लोगाें ने भगवान बुद्ध और बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गीतकाराें ने बाबा साहेब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि आद्या प्रसाद यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, राम अजोर सरोज, सतीश पाल, शिवराम, विजय कुमार, द्वारिका प्रसाद पाल, केशव प्रसाद, शंभूनाथ, प्यारेलाल सरोज, शोभा कनौजिया, कल्पना कनौजिया आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता राम सनेही ने की। इस दौरान प्यारेलाल सरोज, सुशील कुमार, जितेंद्र कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार, विकास कौशल, अंकित कुरील, मंजीत सरोज, महेश मणि, अनिल चौधरी, सूर्य प्रकाश मौर्य, गिरिजा नंद कनौजिया, विनय बौद्ध, छोटेलाल विकल, डा. रामसमाज गौतम, पवन कुमार गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति द्वारा चिलबिला बौद्धविहार में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक नागेंद्र सिंह यादव मुन्ना ने बाबा साहब को आधुनिक भारत का निर्माता बताया। डा. दयाराम मौर्य रत्न, छोटेलाल पटेल, डा. पीयूषकांत शर्मा, पूर्व विधायक श्याद अली, रामदीन साहू, राम सजीवन पाल, बाल मुकुंद अंजाना, डा. शिवमूर्र्ति लाल मौर्य ने संबोधित किया। अध्यक्षता राम सरन प्रजापति ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आल इंडिया एससी एंड एसटी रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन जिला शाखा ने झांकी निकाली। यह शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए अंबेडकर चौराहे पर समाप्त हुई। इसमें श्याम शंकर मिश्र, छोटेलाल, कृष्ण प्रसाद, हरि प्रकाश, राम किसन, देवता दीन, हरिराज यादव, ओपी राव, कैलाशराव, बब्लू, मो. रफीक, अशोक कुमार, महेंद्र कुमार, राजकुमार, गौतम पांडेय, अभिषेक, रामलखन, सतीश कुमार आदि थे।
भाजपा ने भी बाबा साहब की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष देवानंद त्रिपाठी ने कहा कि बाबा साहब का योगदान देशवासी कभी भूल नहीं सकते। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहरलाल श्रीवास्तव, अजय सिंह, संजय सिंह, संजय मिश्र, वरुण सिंह, ओम प्रकाश तिवारी, श्याम सुंदर टाऊ, काशीधर तिवारी, काशी पांडेय, निर्भय सिंह, राजेश्वर पटेल, सुमन मिश्र, पिंटू उपाध्याय, राजेश सिंह, गिरधारी सिंह आदि थे। आम आदमी पार्टी ने जिला कार्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। वक्ताओं ने बाबा साहब के व्यक्तित्व पर चर्चा की। कार्यक्रम में मो. अनाम, लालता प्रसाद दुबे, डीबीडी त्रिपाठी, दिनेश, ओम शंकर पांडेय, पूनम उपाध्याय, मो. असहम, शुभम, उदयशंकर जायसवाल, वैभव उपाध्याय आदि थे। वरिष्ठ अधिवक्ता भानु प्रताप त्रिपाठी मराल ने भी बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी है।
अपना दल कार्यालय पर डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने डा. अंबेडकर को गरीबों, दलितों व पिछड़ों का मसीहा बताते हुए कहा कि वह जीवन पर्यंत इसके लिए संघर्षरत रहे। अध्यक्षता पट्टी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल तथा संचालन रामसुख पटेल ने किया। इस दौरान शीतला पटेल, ओंकारनाथ, रमाशंकर, राम पाल, त्रिलोकी नाथ पटेल आदि थे।

स्थानीय रामअंजोर मिश्र इंटर कालेज में डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रधानाचार्य तीर्थराज सिंह ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने डा. अंबेडकर को सजग प्रहरी, दार्शनिक व क्रांतिकारी राजनेता बताया। इस मौके पर सुनील कुमार सिंह, बीएन सिंह, राधेश्याम द्विवेदी, विनोद कुमार मिश्र, संजय कुमार मौर्य, साकेत मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, दुखीराम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed