फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   नजियापुर में दबंगई, मारपीट में कई लहूलुहान

नजियापुर में दबंगई, मारपीट में कई लहूलुहान

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। रानीगंज थाना क्षेत्र के नजियापुर गांव में भूमि के विवाद को लेकर बाहरी लोगाें ने धावा बोलकर पूरे कुनबे को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। इस दौरान हमलावराें ने जमकर तोड़फोड़ और लूटपाट की। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। मामला दो पक्षों के बीच का होने के कारण गांव में तनाव है। इसको देखते हुए दो थानाें की फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

घटना शनिवार सुबह की है। नजियापुर निवासी जोखू यादव के नि:संतान भाई ने अपनी भूमि और आबादी का बैनामा पड़ोस के ही सुलेमान को कर दिया है। इसे लेकर जोखू और सुलेमान के बीच तनातनी चलने लगी। इस बीच जोखू ने अपने घर पर ईंट गिरवाई थी। सुलेमान को लगा कि वह उसके हिस्से की भी जमीन घेरवा सकता है। शनिवार की सुबह सुलेमान के पक्ष के दर्जनों लोगाें ने जोखू के घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि हमलावराें ने पूरे परिवार को जमकर मारा पीटा। इनकी संख्या अधिक होने के कारण गांव के लोग भी विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा सके। हमलावराें ने जोखू के घर पर जमकर तोड़फोड़ की। बाहर खड़ा उसके दामाद का टेंपो, चारपाई, बक्से आदि सब कुछ तोड़ डाला। आरोप है कि हमलावर घर का सामान भी उठा ले गए। हमले में जोखू, उसकी पत्नी कौशिल्या और घर की आरती, दुर्गावती, सुनीता भी घायल हो गईं। हमलावराें के चले जाने के बाद गांव के लोग पहुंचे और सभी को रानीगंज थाने ले गए। मामले की जानकारी होने पर एसओ रानीगंज, कंधई मयफोर्स मौके पर पहुंच गए। हालांकि हमलावर घर छोड़कर भाग निकले थे। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस कैंप कर रही है। घटना की बाबत जोखू की पत्नी कौशिल्या देवी ने सुलेमान आदि को नामजद करते हुए 15 अज्ञात लोगाें के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ रानीगंज अशोेक कुमार पांडेय ने बताया कि जमीन को लेकर दोनाें में तनातनी थी। कोई तनाव नहीं है। आरोपियाें की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

जोखू के घर हमला करने वाले उसकी बेटी की विदाई के लिए आया सामान भी उठा ले गए। जोखू की बेटी निशा देवी का शनिवार को थौना था। उसने विदाई में देने के लिए काफी सामान जुटाया था। कुछ तो हमलावराें ने तोड़ डाला और कुछ वह उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed