{"_id":"10-22808","slug":"Pratapgarh-22808-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदार बनकर आए उचक्कों ने हड़प ली चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तेदार बनकर आए उचक्कों ने हड़प ली चेन
Pratapgarh
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडवा चंद्रिका। रिश्तेदार बताकर उचक्कों ने एक महिला के गले की चेन उड़ा दी। गले में पहनी चेन सफाई करने के बहाने निकलवाकर शातिर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर जब तक गांववाले पहुंचे, तब तक वे ओझल हो चुके थे।
अंतू इलाके के बंडाखुटार ग्राम पंचायत के गहदलियापुर गांव में राम किशुन विश्वकर्मा का परिवार रहता है। बुधवार दोपहर घर के लोग खेतों में काम करने गए थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो लोग पहुंचे। घर में राम किशुन की पत्नी सोना देवी मौजूद थी। बेटे के ससुराल का रिश्ता बताकर घर के बाहर बैठकर महिला से बातें करने लगे। महिला उचक्कों की आवभगत में व्यस्त थी लेकिन उचक्कों की निगाह सोना देवी के गले में लटक रही जंजीर पर थी। बात का सिलसिला चल ही रहा था कि सोने के महंगाई की बात छेड़ दी। महिला की जंजीर गंदी होने और असली नकली की बात कहकर उतरवा कर देखने लगे। इसी बीच एक बदमाश चेन लेकर भागा तो दूसरा बाइक स्टार्ट कर चलता बना। महिला को माजरा समझने में देर नहीं लगी उसने शोर तो मचाया। जब तक गांव वाले माजरा समझते उचक्के भाग चुके थे।