{"_id":"10-22796","slug":"Pratapgarh-22796-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की का मोबाइल नंबर लिख युवक ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़की का मोबाइल नंबर लिख युवक ने दे दी जान
Pratapgarh
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। लड़की का मोबाइल नंबर हथेली पर लिखकर युवक ने अपनी जान दे दी। देर रात तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
जंक्शन पर बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे जौनपुर से रायबरेली जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म एक पर आई। लाइन के बीच में खड़ा एक युवक ट्रेन आते ही पटरी पर लेट गया। इससे उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए। यात्रियों के शोर पर चालक ने ट्रेन रोक दी। जीआरपी एसओ पीके सिंह ने शव बाहर निकलवाया और शिनाख्त के लिए कपड़ों की तलाशी ली लेकिन उसके पास ऐसा कुछ नहीं मिला। अचानक मृत युवक की हथेली पर पुलिस की निगाह गई तो वह चौंक पड़ी। पेन से मोबाइल नंबर लिखा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद मोबाइल पर फोन लगाया तो दूसरी तरफ से लड़की बोली लेकिन वह पुलिस को युवक के बारे में कुछ भी बता पाने में असमर्थ थी। एसओ ने आशंका जताई कि मृत युवक उस लड़की से एकतरफा प्रेम करता होगा। मरने के पहले उसे एहसास कराने के लिए मोबाइल नंबर हाथ पर लिख लिया होगा।