{"_id":"10-22650","slug":"Pratapgarh-22650-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में केंद्र पर नहीं मिले बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में केंद्र पर नहीं मिले बच्चे
Pratapgarh
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। सदर क्षेत्र के कई आंगनबाड़ी केंद्र हवा में चल रहे हैं। केंद्रों पर एक भी बच्चे नहीं हैं। मगर रजिस्टर पर दर्जनों के नाम अंकित हैं। शनिवार को डीपीओ राकेश मिश्र के निरीक्षण में यह स्थितियां सामने आईं। उन्होेंने दो कार्यकत्रियों को सस्पेंड कर दिया है। सुपरवाइजर को फटकार लगाते हुए कारण बताओ नोटिस दी।
परियोजना में तैनात बाल विकास विभाग के अधिकारी जमकर लापरवाही बरत रहे हैं। उनके जरिए केंद्रों का निरीक्षण और कार्रवाइयां न होने से कार्यकत्रियां मन की बहुरी चबा रही हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश मिश्र ने सदर के पूरे केशवराव के तीन केन्द्रों का निरीक्षण किया। पंचायत भवन में चल रहे दो केन्द्रों पर एक भी बच्चे नहीं मिले। कार्यकत्री सीमा सिंह और सीमा शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है। उसी गांव के तीसरे केंद्र पर रजिस्टर में जिन बच्चों का नाम लिखा वह उपस्थित नहीं मिले। ऐसे में कार्यकत्री गरिमा सिंह को नोटिस दी गई है। इसके पीछे डीपीओ ने सुपरवाइजर सरिता की लापरवाही माना। सुपरवाइजर को फटकार लगाते हुए कारण बताओ नोटिस दी गई है।