फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   दूसरे दिन भी बंद रहा कटरा मेदनीगंज

दूसरे दिन भी बंद रहा कटरा मेदनीगंज

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कटरा मेदनीगंज। नगर कोतवाली के स्थानीय कस्बे में व्यापारी पवन वर्मा के घर दबिश के दौरान तोड़फोड़ के बाद जिला मुख्यालय पर सिपाही की पिटाई के कारण दूसरे दिन भी बाजार बंद रहा। कई व्यापारियाें ने अपना घर भी छोड़ दिया है। कुछ घराें पर केवल महिलाएं और बच्चे ही मौजूद हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर सिटी चौकी के सिपाही अरविंद तिवारी पर हमले की घटना की एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही कटरामेदनीगंज में खौफ व्याप्त हो गया। पुलिस की दबिश के भय से लोग अपने घराें में कैद हो गए। रात में छह लोगाें को नामजद करते हुए 10-12 अज्ञात के खिलाफ सिपाही पर हमले की एफआईआर दर्ज होते ही लोग खौफजदा हो गए। हर कोई इस बात से डरने लगा कि पुलिस अज्ञात में किसी को भी शामिल कर सकती है। ऐसे में घराें से पुरुष पलायन कर गए। कई लोग तो घराें में ताला बंद कर सपरिवार भाग निकले हैं। सुबह कुछ लोगाें ने तो अपनी दुकानें खोली थीं लेकिन दोपहर तक वह भी बंद कर फरार हो गए। हालांकि घटना के बाद कुछ पुलिसकर्मी बाजार तक आए लेकिन वह किसी की तलाश किए बगैर ही वापस लौट गए। उधर, पवन कुमार वर्मा के घर की महिलाआें का रो-रोकर बुरा हाल है। पवन को तो गुरुवार की रात पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया था जबकि उसके भाई वतन वर्मा को सिपाही पर हमले की घटना के बाद गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

कटरा मेदनीगंज से जिस पवन वर्मा की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा बरपा, उसे अंतू पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में जेल भेज दिया। पुलिस ने पहले से ही शातिर वाहन चोर अधारपुर निवासी पिंटू पासी को पकड़ रखा था। दोनाें के पास से एक बाइक की बरामदगी दिखाकर एसओ अंतू ने जेल भेज दिया। एसओ ने बताया कि जेल भेजे गए दोनाें आरोपियाें से एक बाइक बरामद हुई है। उसे इन दोनाें ने डेढ़ माह पूर्व शहर से चोरी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने सिपाही पर हमले के मामले में धराए वतन वर्मा की कोतवाली में जमकर धुनाई हुई। बताते हैं कि गिरफ्तारी के बाद ही सिपाहियों ने उसे जमकर पीटा था। इससे उसके चेहरे सहित शरीर के कई अंगाें पर सूजन आ गई थी। यहां तक कि वह ठीक से चल फिर नहीं पा रहा था। हालांकि न्यायालय में पेश करने से पहले कराए गए स्वास्थ्य परीक्षण में सिर्फ दर्द की शिकायत लिखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed