{"_id":"66b92d0416ec94a887059a74","slug":"9th-class-student-dies-due-to-electric-shock-pratapgarh-news-c-3-1-ald1007-433519-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: खेत में लगे बाड़ की करंट के चपेट में आया किसान, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: खेत में लगे बाड़ की करंट के चपेट में आया किसान, मौत
Mon, 12 Aug 2024 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के पीठापुर (मलाक) में खेत में लगे बाड़ के करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीठापुर मलाक निवासी सत्यदेव पाल (42) शनिवार की देर शाम खेत की सिंचाई करने जा रहे थे। रास्ते में गांव के रामदीन वर्मा ने अपने खेत की सुरक्षा के लिए बाड़ लगा रखा है। इसमें बिजली की आपूर्ति हो रही थी। अचानक तार में उतर रहे करंट की चपेट में आने से सत्यदेव बुरी तरह झुलस गए। शोेर सुनकर आसपास के लोग दौड़े और उन्हें कोहडौर सीएचसी ले गए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों के सत्यदेव को मृत घोषित कर दिया।
रविवार की सुबह मृतक के बड़े बेटे अमन की तहरीर पर पुलिस ने रामदीन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। कांधरपुर चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। मृतक के बेटे अमन, आदर्श, पत्नी किरण देवी और मां प्रभावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।