फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   94 teachers received appointment letters, 29 candidates returned desperate

94 शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र, मायूस लौटे 29 अभ्यर्थी

Sat, 05 Dec 2020 11:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
94 teachers received appointment letters, 29 candidates returned desperate
अफीम कोठी सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में नियुक्ति पत्र के साथ सहायक अध्यापक ब? - फोटो : PRATAPGARH
बेसिक शिक्षा विभाग को 94 नए शिक्षक मिल गए हैं। शनिवार को एनआईसी और अफीम कोठी में कार्यक्रम का आयोजन कर नए शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। काउंसलिंग कराने वाले 29 अभ्यर्थियों को निराश होना पड़ा। इन अभ्यर्थियों के मूल प्रमाणपत्र और आवेदन में अंतर आने पर बीएसए ने नियुक्ति पत्र पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

69,000 सहायक अध्यापक भर्ती के दूसरे चरण में 94 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। एनआईसी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का आनलाइन प्रसारण होने के बाद सांसद संगमलाल गुप्ता ने पांच अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन

जबकि अफीम कोठी में आयोजित कार्यक्रम में 89 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। जिले को 128 अभ्यर्थियों की सूची मिली थी, मगर 123 ने उपस्थित होकर काउंसलिंग कराई। जिसमें से 94 शिक्षकों को शनिवार को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। काउंसलिंग में 29 नव चयनित शिक्षकों के अंक, नाम, मूल अभिलेखों से मिलान न होने पर बीएसए ने नियुक्ति पत्र देने पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम डा. रूपेश कुमार ने नवनियुक्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को बधाई दी और कहा कि बेसिक शिक्षा की गिरती साख को बचाना उनकी जिम्मेदारी है। युवा शिक्षकों से बहुत उम्मीदें हैं। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, सीडीओ अश्विनी कुमार पांडेय, बीएसए अशोक कुमार सिंह, विजय कुमार शुक्ल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
स्वास्थ्य प्रमाणपत्र के बाद होगी ज्वाइनिंग
नियुक्ति पत्र पाने वाले नवनियुक्त शिक्षकों की ज्वाइनिंग सोमवार को बीएसए आफिस में होगी। मगर इसके पहले शिक्षकों को स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनवाना होगा। बगैर स्वस्थता प्रमाणपत्र के ज्वाइनिंग नहीं होगी।

स्कूल आवंटन के लिए करना होगा इंतजार
नवनियुक्त शिक्षकों को स्कूल आवंटन के लिए अभी इंतजार करना होगा। दरअसल में शासन ने इस बार बीएसए से स्कूल आवंटन का अधिकार छीन लिया है। यह कार्य शासन स्तर पर होगा। महिलाओं और दिव्यांगों को उनके मनपसंद स्कूलों में तैनाती दी जाएगी, जबकि पुरुषों को लखनऊ से स्कूलों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed