फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   94 seats reserved for women in 279 wards in Belha

Pratapgarh News: बेल्हा में 279 वार्डों में सीट महिलाओं के लिए आरक्षित 16-23-46

Sun, 04 Dec 2022 04:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
94 seats reserved for women in 279 wards in Belha
94 seats reserved for women in 279 wards in Belha
नगर निकाय चुनाव के लिये बहुप्रतीक्षित नगर निकाय, वार्डों के आरक्षण की अनंतिम सूची सूची शासन ने जारी कर दी है। इस बार 279 वार्डों में 94 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। नगर पालिका परिषद के 25 वार्ड में नौ सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। आपत्तियां दाखिल की जानी है, लेकिन अब चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।
विज्ञापन

जिले की एक नगर पालिका और 18 नगर पंचायतों के 279 वार्डों के आरक्षण की अनंतिम सूची बृहस्पतिवार की रात जारी की गई थी। सीट पर दावेदारी को लेकर गुणा गणित शुरू हो गई है। नगर पालिका समेत 18 नगर पंचायतों में महिलाओं के लिए 94 सीटें आरक्षित की गई हैं।
विज्ञापन

अभी तक खुद की दावेदारी कर रहे नेता अब अपने परिवार की किसी महिला को चुनाव मैदान में उतारने के लिए नफा नुकसान का आकलन करने लगे हैं। चूंकि बोर्ड की बैठकों में सभासदों को अपने वार्ड की समस्याओं को रखना होता है। जिसे देखते हुए कई दावेदार अब अपनी मां व पत्नी को प्रत्याशी बनाने पर मंथन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

46 गांव के लोग पहली बार चुनेंगे चेयरमैन व सभासद
जिले में दस नई नगर पंचायतों का गठन किया गया। इसके अलावा नगर पालिका परिषद बेल्हा, मानिकपुर, अंतू, कटरामेदनीगंज, लालगंज का सीमा विस्तार हुआ। वर्ष 2021 में 1193 ग्राम पंचायतों में पंचायत चुनाव हुआ था, मगर चुनाव के बाद शासन ने 46 ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत में शामिल कर लिया। अब इन इलाकों के लोग पहली बार अपना सभासद व अध्यक्ष चुनेंगे। जो शहर की तर्ज पर सदन में अपनी आवाज उठाएंगे।

कार्यकर्ता अपनी दावेदारी पेश करने में जुटे
नगर निकाय चुनाव को लेकर रिजर्वेशन लिस्ट जारी होते ही सभी राजनीतिक पार्टियों के दफ्तरों पर मजमा लगना शुरू हो गया। अब रिजर्वेशन के अनुसार पार्टी कार्यकर्ता नेताओं के सामने अपनी दावेदारी पेश करने में जुटे हैं। सभी अपने-अपने क्षेत्र में पकड़ होने का दावा भी करते नजर आए। कुछ पार्टियों में तो एक ही वार्ड से कई-कई लोग सामने आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed