{"_id":"5ca24f4cbdec22140a175d95","slug":"91554141004-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टी के बीएसएनएल उपभोक्ताओं का मोबाइल, ब्राडबैंड बना खिलौना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पट्टी के बीएसएनएल उपभोक्ताओं का मोबाइल, ब्राडबैंड बना खिलौना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पट्टी में बीएसएनएल उपभोक्ताओं के मोबाइल बने खिलौना
सरकारी कार्यालयों में लगे टेलीफोन, ब्राडबैंड नहीं कर रहे काम
सर्वर फेल होने की समस्या से उपभोक्ता हो रहे परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़/शिवगढ़। पट्टी इलाके में बीते छह महीने पहले टेलीफोन एक्सचेंज में आग की घटना से प्रभावित हुए उपकरण अब तक दुरुस्त नहीं हो सके हैं। यही कारण है कि संचार व्यवस्था ठप है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। क्षेत्र में ब्राडबैंड व्यवस्था धड़ाम हो चुकी है, जबकि मोबाइल खिलौना बन गए हैं। लोकसभा चुनाव करीब आ गया है। इससे अफसर भी परेशान हैं।
पट्टी स्थित दूरभाष केंद्र में बीते छह माह पहले शार्टसर्किट से आग लग गई थी। इस दौरान कई उपकरण जल गए। इससे पट्टी टेलीफोन एक्सचेंज से जुड़े उपभोक्ताओं के घर और सरकारी कार्यालयों पर लगे फोन जहां डेड हो गए हैं, वहीं सरकारी और निजी कार्यालयों में ब्राडबैंड काम नहीं कर रहा है। इससे सबसे ज्यादा दिक्कत बैंक, साइबर कैफे और सरकारी कार्यालयों के अफसरों को उठानी पड़ रही है। विभाग के सूत्रों के मानें तो छह माह पहले फुंके उपकरणों को आज तक न ही बदला गया और न ही मरम्मत कराई गई। इसके चलते करीब 22 सौ पीएनटी फोन और 740 ब्राडबैंड और तीन हजार से अधिक उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन खिलौना बन गए हैं। मजबूरन उपभोक्ताओं को निजी कंपनियों का सहारा लेना पड़ रहा है। मगर अफसर इससे अनजान बने हैं। जबकि चुनाव आयोग ने आदेश दिया है कि लोकसभा चुनाव के पहले नेटवर्किंग व्यवस्था को दूरसंचार ठीक करवा दे। जिससे मतदाता सूची में फीडिंग के साथ ही मतदान से लेकर गणना तक किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। सारे काम आनलाइन हों। इसके बावजूद पट्टी में फुंके उपकरण नहीं बदले जा रहे हैं। इस मामले में टीडीएम से बात करने का प्रयास किया गया, मगर उनका मोबाइल नेटवर्क क्षेत्र से बाहर बता रहा था।