फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   एमडीएम के खाते में पहुंचा 1259.4

एमडीएम के खाते में पहुंचा 1259.4

Mon, 11 Mar 2019 07:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
एमडीएम के खाते में पहुंचा 1259.4
एमडीएम के खाते में पहुंचे 12 करोड़ 59 लाख
विज्ञापन

होली के बाद एक और किश्त का होगा भुगतान
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। आठ माह से खाली चल रहे एमडीएम के खाते में सोमवार को 12 करोड़ 59 लाख रुपये पहुंच गए। अभी होली के बाद एक और किश्त का भुगतान होगा। पांच माह की कनवर्जन कॉस्ट और पांच माह का मानदेय सोमवार को भेज दिया गया।
जिले के 3264 स्कूलों के एमडीएम खाते में पांच माह का खर्च भेज दिया गया है। दस करोड़ दस लाख 95 हजार करोड़ रुपये कनवर्जन कॉस्ट और दो करोड़ से ज्यादा रुपये मानदेय के तौर पर दिए गए हैं। स्कूलों में जो धनराशि भेजी गई है, वह अगस्त 2018 से दिसंबर 2018 तक हुए खर्च के लिए हैं। जबकि जनवरी, फरवरी और मार्च माह में हुए खर्च के लिए होली के बाद दूसरी किश्त के रूप में भुगतान किया जाएगा। बीएसए अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पहले जो धनराशि आई थी, उसे भेज दिया गया है। जो धनराशि देर से आएगी, उसे अगले चरण में भेजा जाएगा।
विज्ञापन


तदर्थ शिक्षकों ने किया विधायक का स्वागत
प्रतापगढ़। तदर्थ शिक्षकों को नियमित करने का मामला विधान परिषद में उठाने और डिप्टी सीएम से मिलकर सेवा सुरक्षा का भरोसा दिलाने वाले लखनऊ खंड के शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी का सोमवार को जीआईसी में स्वागत किया गया। आचार संहिता प्रभावी होने के कारण शिक्षक विधायक मूल्यांकन केंद्र के अंदर नहीं गए, मगर विधायक के आने की जानकारी होते ही तदर्थ शिक्षक दौड़ पड़े और स्वागत कर भरोसा दिया कि उनकी हर लड़ाई में साथ हैं। विधायक ने बताया कि वित्तविहीन शिक्षकों के लिए लोकसभा चुनाव के बाद सेवा नियमावली जारी हो जाएगी। इस मौके पर योगेश सिंह, मदन पांडेय, अ भिमन्यु सिंह, आशुतोष सिंह,. राकेश तिवारी, नीरज मिश्र प्रमुख रुप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed