फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   नामांकन के एक दिन पहले तक बन सकेंगे मतदाता

नामांकन के एक दिन पहले तक बन सकेंगे मतदाता

Mon, 11 Mar 2019 07:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
नामांकन के एक दिन पहले तक बन सकेंगे मतदाता
नामांकन के एक दिन पहले तक बन सकेंगे मतदाता
विज्ञापन

वर्तमान में जिले में हैं 23,48,602 मतदाता, नाम डलवाने में आगे हैं पट्टी विधानसभा के वोटर
सबसे अधिक विश्वनाथगंज विधानसभा में हैं मतदाता
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव में एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले हर व्यक्ति को मत देने का अधिकार होगा। मतदाता सूची से वंचित होने वाले लोगों को नाम शामिल कराने के लिए कई मौके मिलेंगे। चुनाव आयोग ने नामांकन के एक दिन पहले तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने को कहा है। चुनाव आयोग की इस पहल से मतदाताओं की संख्या में और वृद्धि हो सकती है।
लोकसभा चुनाव का ऐलान होते ही चुनाव आयोग ने अफसरों को निर्देश भेजने शुरू कर दिए हैं। चुनाव आयोग का ज्यादा ध्यान मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर है। चुनाव आयोग ने मतदाता सूची को सही करने के लिए नाम जुड़वाने और कटवाने के भरपूर मौके दिए हैं। आयोग ने साफ किया है कि मतदान से कोई भी व्यक्ति वंचित न हो। इसके लिए नामांकन के एक दिन पहले तक मतदाता सूची में नाम जोड़े और काटे जा सकेंगे। जिले की वर्तमान मतदाता सूची में 23,48,602 महिला और पुरुषों के नाम शामिल हैं। सबसे अधिक मतदाता 3,80,558 विश्वनाथगंज विधानसभा में हैं, जबकि सबसे कम बाबागंज में 3,09,230 मतदाता है। विधानसभा चुनाव के बाद मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के दौर में सबसे आगे पट्टी विधानसभा के युवा रहे हैं। पट्टी विधानसभा में 9,239 और सबसे कम कुंडा में 7,847 मतदाता बढ़े हैं। हालांकि पूरे जिले में 61,033 मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


विधानसभा का नाम मतदाता की संख्या
रामपुरखास 3,15,066
बाबागंज 3,09,230
कुंडा 3,47,206
विश्वनाथगंज 3,80,558
प्रतापगढ़ 3,34,222
पट्टी 3,43,703
रानीगंज 3,18,617

चलेगा जागरूकता अभियान
जिले के मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने के लिए शहर से गांव तक अभियान चलेगा। चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के लिए जिला और विधानसभा स्तर पर टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के अधिकतम मतदाता अपने अधिकारों का प्रयोग कर सकें, इसके लिए चुनाव के अंतिम समय तक मतदाता सूची में नाम बढ़ाया जाएगा। जिन लोगों की उम्र 18 साल हो गई है, वह मतदाता सूची में नाम बढ़वा सकते हैं।
एसपी बरनवाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed