{"_id":"5c3de77cbdec22736c04b4cc","slug":"91547560828-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में दूर होगी पानी की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में दूर होगी पानी की किल्लत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में दूर होगी पानी की किल्लत
बनेगा ओवरहेड टैंक, लगेंगे दो वॉटर पंप
नगर विकास मंत्री ने चेयरमैन की मांग पर दी स्वीकृति
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। आने वाले दिनों में लोगों को अब पानी की किल्लत नहीं झेलनी पड़ेगी। मोहल्लों में पानी की आपूर्ति के लिए 30 एचपी के दो वाटरपंप और एक नया ओवरहैड टैंक बनाने की स्वीकृति शासन से मिल गई है। शहरियों को पानी की आपूर्ति 24 घंटे मिल सकेगी।
नगर पालिका परिषद में 25 वार्ड हैं। बलीपुर, पूर्वी सहोदरपुर, पटखौली, सदर बाजार, अस्पताल वार्ड, चिलबिला व महुली में नई बस्ती में बने मकानों में अभी तक नगर पालिका का जलकल विभाग जलापूर्ति नहीं कर पाता है। बलीपुर नई बस्ती, गायत्री नगर में भी पानी की समस्या होती है। नगर पालिका के जलकल विभाग से शहरियों को तीन शिफ्टों में पानी की सप्लाई की जाती है। गर्मी में सप्लाई के पानी का प्रेशर कम होने ने शहरियों को दिक्कत होती है। पिछले दिनों शहर में आए नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के सामने शहरियों की समस्या चेयरमैन प्रेमलता सिंह और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह ने रखी थी। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने शहरियों को दिक्कतों से निजात दिलाने के लिए एक ओवरहेड टैंक व दो 30 एचपी के वाटर पंप स्थापित करने की स्वीकृति दी है।
शहर में पानी की समस्या को देखते हुए नगर विकास मंत्री ने एक ओवरहेड टैंक व 30 एचपी के दो वाटर पंप की मंजूरी दी है। जलनिगम इसका इस्टीमेट तैयार करने को कहा गया है, जिससे धनराशि स्वीकृत होते ही काम शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
प्रेमलता सिंह, चेयरमैन, नगर पालिका।
दो ओवरहेड टैंक पड़े हैं खराब
नगर पालिका के 25 वार्डों में पानी की सप्लाई के लिए चिलबिला, मकंद्रूगंज और आवास विकास कालोनी में ओवरहेड टैंक बने हैं। जिसमें दो ओवरहेड टैंक सालों से खराब पड़े हैं। केवल मकंद्रूगंज का ओवरहेड टैंक काम कर रहा है।