{"_id":"5c095fabbdec2241822eeccf","slug":"91544118187-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ में भारी मुसीबत झेलेंगे प्रतापगढ़, फैजाबाद समेत कई जिलों के श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ में भारी मुसीबत झेलेंगे प्रतापगढ़, फैजाबाद समेत कई जिलों के श्रद्धालु
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्र----
कुंभ में भारी मुसीबत झेलेंगे प्रतापगढ़, फैजाबाद समेत कई जिलों के श्रद्धालु
नहीं बन पाएगा इलाहाबाद-अयोध्या राजमार्ग, 40 दिन का समय 70 प्रतिशत काम अधूरा
नहीं तैयार होगा मऊआइमा का ओवरब्रिज
प्रयागराज पहुंचना होगा मुश्किल, कैसे जाएगा कुंभ का रेला
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। कुंभ मेला के पहले फोरलेन को तैयार करने का दावा अभी से पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। कुंभ के लिए अब महज 40 दिन बचे हुए हैं, जबकि 70 प्रतिशत काम होना अभी बाकी है। इससे कुंभ में जाने वाला रेला संभालना बेहद मुश्किल हो होगा। मऊआइमा में जिस मंद गति से ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है, उससे नहीं लगता है कि अगले वर्ष भी तैयार हो पाएगा। फिलहाल प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, फैजाबाद, गोंडा, बहराइच आदि जनपदों के यात्रियों को भारी मुसीबत झेलनी पड़ेगी।
भुपियामऊ- फाफामऊ फोरलेन सड़क ने दिव्य कुंभ में प्रतिभाग करने के लिए जाने वाले स्थानार्थियों के इस वर्ष मुसीबत बन सकता है। दिव्य कुंभ का पहला स्नान 14 जनवरी (मकर संक्रांति) से प्रारंभ हो रहा है। सडक़ निर्माण का कार्य अभी 70 प्रतिशत होना बाकी है। ऐेसे में दिव्य कुंभ में प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, फैजाबाद, गोंडा, बहराइच आदि जनपदों के यात्रियों को भारी मुसीबत झेलनी पड़ेगी। पहले एनएच दावा कर रहा था कि वन साइड की सडक़ 14 जनवरी तक तैयार कर दी जाएगी। मगर यह दावा फेल होता नजर आ रहा है। मऊआइमा रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण इतने धीरे गति से हो रहा है कि उसे तैयार कर पाना दिवा स्वप्न के बराबर है। अगर हम ओवरब्रिज की बात न भी करें, तो सडक़ निर्माण का कार्य 14 जनवरी तक पूरा करना असंभव लग रहा है। भुपियामऊ से देल्हूपुर तक वन साइड सडक़ का निर्माण कर दिया गया है। मगर उसके की सडक़ की हालत इतनी खराब है कि अभी मिट्टी का कार्य भी पूरा नहीं हो पाया है। ऐेसे में पूरी तरह से सडक़ को तैयार करना असंभव लग रहा है।
इनसेट----------
रात-दिन में हो रहा है काम, फिर भी पूरा नहीं
हाईवे का निर्माण रात-दिन में हो रहा है। हाइवे के इंजीनियरों की टीम डेरा डाले हुए हैं। मगर इसके बाद भी काम इतना अधिक है कि कुंभ के पहले तैयार कर पाना मुश्किल है। फिलहाल अधिकारी रात-दिन मेहनत करके लक्ष्य पूरा करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
इनसेट----------------
जन आक्रोश से बचने के लिए जगह-जगह लगाया साइन बोर्ड
हाईवे ने जन आक्रोश से बचने के लिए कार्य पूरा होने का लक्ष्य जनवरी 2020 का साइन बोर्ड लगा रखा है। खासकर बाजारों में सड़क के किनारे लगे यह साइन बोर्ड लगाकर जैसे राहगीरों को यह संदेश दे रहे हों, कि सड़क निर्माण के लिए जो समय मिला हुआ है, वह काफी लंबा है।
इनसेट---------
अफसरों के बदले सुर
हाईवे के जो अधिकारी अभी तक दिव्य कुंभ के पहले वन साइड को दुरुस्त करने का दावा कर रहे थे। अब उनके सुर बदल गए हैं। उनका कहना है कि रात-दिन काम हो रहा है, देखना है कि कितनी सफलता मिलती है। फिलहाल स्नानार्थियों को कोई दिक्कत नहीं होगी। उसका पूरा ख्याल रखा जाएगा।
वर्जन-------
दिव्य कुंभ तक वन साइड दुरुस्त करने के लिए रात-दिन काम हो रहा है। मऊआइमा क्रासिंग पर बनने वाला ओवरब्रिज तो किसी दशा में नहीं बन सकता है। फिलहाल प्रयास रहेगा कि स्नानार्थियों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।
गौरव सिंह, अधिशासी अभियंता,एनएच, इलाहाबाद