फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   अपात्रों को आवास देने में तत्कालीन बीडीओ समेत आठ पर दर्ज होगा केस

अपात्रों को आवास देने में तत्कालीन बीडीओ समेत आठ पर दर्ज होगा केस

Mon, 03 Dec 2018 11:18 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
अपात्रों को आवास देने में तत्कालीन बीडीओ समेत आठ पर दर्ज होगा केस
फोटो-
विज्ञापन

अपात्रों को आवास देने में तत्कालीन बीडीओ समेत आठ पर दर्ज होगा केस
आरोपियों में दो गांवों के प्रधान और तत्कालीन सेक्रेट्री भी हैं शामिल
बाबागंज में जांच करने पहुंचे सीडीओ को मिला शिकायतों का अंबार
अमर उजाला ब्यूरो
बाबागंज। प्रधानमंत्री आवास योजना में हेरफेर करने और अपात्रों के खाते में पैसे भेजने के मामले में मुख्य विकास अधिकारी ने बाबागंज ब्लाक के तत्कालीन बीडीओ, दो गांवों के प्रधान और सेक्रेटरी समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है। सोमवार को समीक्षा बैठक में बाबागंज ब्लाक पहुंचे बीडीओ के सामने शिकायतों का अंबार लग गया।

बाबागंज ब्लाक में सोमवार को अचानक सीडीओ राजकमल यादव व पीडी ओपी यादव पहुंच गए। इसके बाद ब्लाक के कर्मचारियों की बैठक ली। इस दौरान ब्लाक के 10 गांवों में कई महीनों से मनरेगा का कार्य चलने और पूर्ण होने के बाद जियो टैगिंग न होने पर पंचायत मित्रों को चेतावनी देते हुए एक सप्ताह में सभी कार्यों की जिओ टैगिंग कराने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान बाबागंज के महेवा मलकिया, किधौंली, डीह बलई, सरायखान देव, पुरैली मखदुमपुर में अपात्रों को आवास दिए जाने का मामला सामने आया। इस पर मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव ने बाबागंज ब्लाक के तत्कालीन बीडीओ निरंकार मिश्रा, सरायखानदेव की प्रधान कुसुम देवी, पुरेली मखदुमपुर के प्रधान राकेशधर द्विवेद्वी, गांव के तत्कालीन सेक्रेटरी, ब्लाक के दो कंप्यूटर आपरेटरों समेत आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। वहीं कुछ गांव में पीएमजीएसवाई में आवास वितरण में बीडीसी सदस्यों के हस्तक्षेप से प्रधान तथा ग्राम विकास अधिकारी की संस्तुति से पात्रों के खाते में आवास की धनराशि न भेजकर दूसरे के खाते में भेजे जाने की शिकायत पर उन्होंने नाराजगी जताई। इस दौरान पुरैली मकदुमपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद ने सीडीओ से गांव में प्रधानमंत्री आवास के वितरण में अपात्रों को आवास दिए जाने तथा शौचालय निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग करने की शिकायत की। इसका संज्ञान लेते हुए सीडीओ ने बीडीओ बाबूराम पाल, ग्राम विकास अधिकारी कृष्ण कुमार मिश्रा को तत्काल जांच करवाकर कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया। लरू गांव में दूसरे के खाते में भेजी गई आवास की धनराशि के मामले में जांच पूरी न करने पर नाराजगी जताई। दस दिन में जांच पूरी करने को कहा। इस दौरान एडिओ पंचायत अनिरुद्ध सिंह, रामअंजोर पांडेय, हीरालाल, कुलदीप त्रिपाठी, विवेक कौलिक, एमडी सरोज, नरेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed