फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   खरीदारों को खूब ‘फूल’ बनाया फूल बाजार

खरीदारों को खूब ‘फूल’ बनाया फूल बाजार

Wed, 07 Nov 2018 08:28 PM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
खरीदारों को खूब ‘फूल’ बनाया फूल बाजार
प्रतापगढ़। दिवाली के दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा के लिए कमल का फूल खरीदने निकले लोग खूब ‘फूल’ (मूर्ख) बने। शहर में गेंदा के फूल की बाजार सजी रही, मगर गुलाब और कमल के पुष्प की कमी रही। कमल की जगह विक्रेता कोकाबेली का फूल बीस-बीस रुपये में बेंचे। गेंदा के पुष्प से बनी माला की दुकानों पर भरमार रही।
विज्ञापन


प्रकाश पर्व दिवाली पर बाजारों में लाखों रुपये के फूल का कारोबार हुआ। फूल बाजार में गुलाब और कमल के पुष्प की काफी कमी रही। शहर के कुछ चुनिंदा दुकानों पर ही वह फूल नजर आए, हालांकि गेंदा का फूल प्रचुर मात्रा में था। अंबेडकर चौराहे पर फूल बेंच रहे शिवकुमार, राम अंजोर कमल का फूल कम होने की वजह से कमी को पूरा करने के लिए शार्टकट फार्मूला निकाला गया। बडे़ व्यापारियों ने कमल के फूल के स्थान पर लालरंग के कोकाबेली का फूल बाजार में उतारा। कमल के पुष्प की तरह दिखने वाले इस फूल की असल खरीद पांच रुपये प्रति पीस पड़ी। जिले में लाने के बाद उस कोकाबेली के पुष्प को बीस से पचास रुपये तक बेचा गया। गेंदा के फूल की भरमार रही। शहर में गेंदा के फूल से बना एक साधारण माला 20 से 30 रुपये में बिका। फूल व्यापारियों की मानें तो जिले में लगभग 30 लाख रुपऐ से अधिक फूल का कारोबार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed