{"_id":"5bc49857bdec220a7e0f7195","slug":"91539610711-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप, दीप, नैवेद्य से पूजी गर्इं मां कात्यायनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप, दीप, नैवेद्य से पूजी गर्इं मां कात्यायनी
Updated Mon, 15 Oct 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो----
धूप, दीप, नैवेद्य से पूजी गई मां कात्यायनी
देवी मंदिरों में भोर के चार बजे से गूंजते रहे जयकारे, उमड़ी रही भक्तों की भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। नवरात्र के छठें दिन आदिशक्ति नवदुर्गा के कात्यायनी स्वरूप के दर्शन-पूजन को लेकर देवी मंदिरों में भक्ति और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। धूप, दीप नैवेद्य के साथ ही विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर लोगों ने मां कात्यायनी से मन्नतें मांगीं। सुबह चार बजे से ही देवी मंदिरों में उमड़ने वाला सैलाब देर शाम तक रहा।
मंा कात्यायनी स्वरूप के दर्शन-पूजन को लेकर सोमवार को देवी मंदिरों में भोर से आस्था का रेला दिखा। सुबह चार बजते ही मां बेल्हा देवी, चंद्रिकनधाम, चौहर्जनधाम, ज्वाला देवीधाम में शंखनाद के साथ ही घंटे और घड़ियाल से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। सुबह आठ बजे तक शहर के भक्त दर्शन-पूजन के लिए उमड़े रहे तो उसके बाद क्षेत्रीय लोगों का तांता लगना शुरू हो गया। नौ दिन व्रत रहकर मां की आराधना में लीन रहने वाली महिलाओं ने छठें दिन मां कात्यायनी की विधि-विधान से पूजा कर आशीष मांगा। मां चंद्रिका देवी धाम में सुबह चार बजे आरती होने के साथ ही भक्तों के जय-जयकार से धाम गूंज उठा। मुख्यद्वार से लेकर मंदिर परिसर से ही भक्तों की कतार लगी रही। भोर से शुरू हुए दर्शन-पूजन का क्रम देर शाम तक चलता रहा। मां संकटहरणी धाम, मां गौरा देवी धाम, ज्वालादेवी, शीतलादेवी धाम में भी दर्शन-पूजन का दौर चलता रहा। ऐसे में मातारानी के जयकारे से पूरा धाम गूंजता रहा।
इनसेट---------------
महिलाओं ने अर्पित की मेहंदी और गुलाब का फूल
मंा के छठें स्वरूप मां कात्यायनी के पूजन-अर्चन में विशेष रूप से मेहंदी और गुलाब चढ़ाया जाता है। माना जाता है कि इससे भवानी प्रसन्न होती हैं। सोमवार को मां कात्यायनी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए महिलाओं ने मंा को गुलाब के फूल से सजाया और मेहंदी अर्पित कर विधि-विधान से पूजा की। देवीधामों में महिलाओं में मां के इस विशेष पूजन को लेकर महिलाओं की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
इनसेट----------------
चंद्रिका देवी धाम में बह रही आस्था की बयार
सिद्धपीठ मां चंद्रिकाधाम में भक्ति और आस्था की बयार बह रही है। सोमवार को मां कात्यायनी स्वरूप के दर्शन-पूजन को लेकर भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। भोर से जय माता दी के उद्घोष से पूरा वातावरण गूंजायमान हो उठा। मंदिर के पुजारी पं. अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि सच्चे मन से जो भी मां के दरबार में मन्नतें मांगता है, उसकी हर मुराद पूरी होती है।
इनसेट---------
गली-गांव में विराजी भवानी, चहुं ओर ओ रही जय-जयकार
नवरात्र प्रारंभ होते ही गांव-गली में आदि शक्ति मां दुर्गा का भव्य पंडाल सजा हुआ है। सुबह-शाम उमड़ने वाले लोग मां के विभिन्न रूपों की पूजा कर आशीष ले रहे हैं। चिलबिला, सदर, पट्टी, रानीगंज,लालगंज में जगह-स्थित पंडालों में सोमवार को विधि विधान से मां की पूजा कर लोगों ने आशीर्वाद मांगा।