{"_id":"5a58c5b84f1c1bae3f8b46a9","slug":"91515767224-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे में पड़ी सिटी टाउन एरिया अध्यक्ष की कुर्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे में पड़ी सिटी टाउन एरिया अध्यक्ष की कुर्सी
Updated Fri, 12 Jan 2018 07:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरामेदनीगंज। सिटी प्रतापगढ़ के नवनिर्वाचित टाउन एरिया अध्यक्ष की कुर्सी खतरे में पड़ गई है। दरअसल अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए उम्र 30 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। मगर हाईस्कूल प्रमाणपत्र के मुताबिक टाउन एरिया अध्यक्ष की उम्र अभी 29 वर्ष ही है।
टाउन सिटी के चेयरमैन पद के लिए निर्दल प्रत्याशी के रूप में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले अनिल कुमार मौर्य की कुर्सी उम्र के फेर में फंस गई है। दूसरे नंबर पर रहे सपा प्रत्याशी मो. जकी खां ने उनकी उम्र 30 साल से कम होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यूपी बोर्ड ने जनसूचना अधिकार के तहत जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक अनिल कुमार मौर्य ने वर्ष 2004 में हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की है। जिसमें पांच जून 1988 जन्मतिथि और प्राप्तांक 260 अंक हैं। सपा प्रत्याशी के इस खुलासे से टाउन एरिया के होश उड़ गए हैं।
नगर निकाय अधिनियम के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने वाले व्यक्ति की उम्र 30 वर्ष और सभासद के लिए 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। हाईस्कूल की जन्मतिथि के अनुसार सिटी अध्यक्ष अनिल कुमार मौर्य की आयु 29 वर्ष है। शुक्रवार को इसका खुलासा होने पर अध्यक्ष के समर्थकों को भी जोरदार झटका लगा है। उधर टाउन एरिया अध्यक्ष अनिल कुमार मौर्य ने बताया कि यूपी बोर्ड में उनकी जन्मतिथि गलत अंकित है। इसके लिए उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में न्याय के लिए वाद दाखिल किया जाएगा।