{"_id":"5943e78e4f1c1b24118b45bf","slug":"91497622414-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौक इलाके में गांजा और स्मैक की तस्करी 19-27-42","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौक इलाके में गांजा और स्मैक की तस्करी 19-27-42
Updated Fri, 16 Jun 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रतापगढ़। शहर के चौक इलाके में व्यापक पैमाने पर गांजा और स्मैक की तस्करी हो रही है। स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से हो रहे, इस खेल में पुलिस जहां मोटी रकम ऐंठ रही हैं, वहीं युवा पीढ़ी नशे के गिरफ्त में आ रही है। शहर से गांव तक जाल फैलाने वाले यह अवैध कारोबारी प्रतिदिन लाखों रुपये का वारा न्यारा कर रहे हैं।
शहर के अति व्यस्त इलाके चौक में इन दिनों गांजा और स्मैक का कारोबार तेजी से हो रहा है। मकंद्रूगंज पुलिस चौकी के बगल सुबह से देर रात तक यह खेल चलता रहता है। युवाओं को नशे के जाल में फंसाने वाले अवैध कारोबारी सिर्फ शहर में ही दर्जनों अड्डे चलाने के साथ ही बिहारगंज बाजार, चिलबिला में भी व्यापक पैमाने पर सप्लाई कर रहे हैं। मकंद्रूगंज पुलिस भले ही इस काले कारोबार से अंजान बनी हुई है, मगर कारोबारी इस बात का दावा करते हैं पुलिस की कृपा उन पर बनी हुई है। इसलिए कोई उनका बाल बाका नहीं कर सकता है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस अधीक्षक से गोपनीय जांच कराकर दोषियों को दंडित करने की मांग की है।
चौक इलाके में गांजा और स्मैक की तस्करी
मकंद्रूगंज चौकी पुलिस की जानकारी में फल-फूल रहा है धंधा
अमर उजाला ब्यूरो