{"_id":"57b74d044f1c1b29156ec21a","slug":"9-students-six-teacher-one-class","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही कक्षा में नौ बच्चों को पढ़ाते मिले छह अध्यापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही कक्षा में नौ बच्चों को पढ़ाते मिले छह अध्यापक
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Teacher Shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर ब्लाक के सरायखाण्डेराय प्राइमरी स्कूल में शुक्रवार को एक ही कक्ष में 9 बच्चों को छह शिक्षक पढ़ाते मिले। बीएसए ने हेडमास्टर मधु मिश्रा को निलंबित करने का आदेश दिया है। उधर मानधाता विकास खंड के प्राइमरी स्कूल सरायगंभीरा शुक्रवार को सवा आठ बजे बंद मिलने पर हेडमास्टर को निलंबित करते हुए सहायक अध्यापकों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है।
बीएसए स्कूलों का निरीक्षण करने के लिए निकले थे। मानधाता के प्राइमरी स्कूल सहेरुआ में बगैर सूचना के गायब मिली शिक्षिका सुधा भारती के वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए नोटिस जारी किया। इसी दौरान सूचना आई कि प्राइमरी स्कूल गंभीरा बंद है। एनपीआरसी स्कूल भेजा गया तो वहां ताला लटकता मिला। बीएसए ने हेडमास्टर शेष नारायण पांडेय को निलंबित करते हुए सहायक अध्यापक दिग्विजय सिंह, सुनीता वर्मा के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। सदर के प्राइमरी स्कूल सराय खाण्डेराय में तैनात हैं छह अध्यापक और उपस्थित बच्चों की संख्या 9 थी। वह भी एक ही कमरे में बैठकर सभी बच्चों को पढ़ाने से नाराज बीएसए ने हेडमास्टर मधु मिश्रा को निलंबित करते हुए सहायक अध्यापिका आशा पांडेय के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। सदर के प्राइमरी स्कूल बड़नपुर में तैनात शिक्षिका रिंकी सिंह ने 19 और 20 अगस्त का अवकाश का प्रार्थना पत्र दिया था, मगर बीईओ को जानकारी नहीं दी थी। वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।