Pratapgarh News: 87 हजार बवाली पाबंद, 20 हजार शरारती तत्वों को लाल कार्ड जारी
नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस सुरक्षा चाक चौबंद करने में लगी है। इसके तहत रोजाना बवालियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब तक 87 हजार लोगों को पाबंद कर चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस सुरक्षा चाक चौबंद करने में लगी है। इसके तहत रोजाना बवालियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब तक 87 हजार लोगों को पाबंद कर चुकी है। जबकि मतदान के दौरान गड़बड़ी करने वाले 20 हजार शरारती तत्वों को रेड कार्ड जारी किया है। शरारती तत्वों को रेड कार्ड के जरिये पुलिस ने चेतावनी दी है। इसमें अपराध, उसकी धारा और सजा के बारे में लिखा गया है।
एसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि यह रेड कार्ड चुनाव से इतर थाना क्षेत्रों से भी जारी किया जाएगा। इसके लिए संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिया जा चुका है। इसके बाद भी यदि कोई चुनाव में बवाल करता है तो उसके खिलाफ पुलिस के अलावा दूसरा विभाग भी जांच कर कार्रवाई करेगा। कार्रवाई के लिए संयुक्त टीमें बनाई गई हैं। मतदान के दिन सभी मतदान केंद्रों के आसपास ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी।
एक नजर पुलिस की कार्रवाई पर
27 आरोपियों को पांच माह में जिला बदर किया गया।
87 हजार शरारती तत्वों को मुचलकों में पाबंद किया
मादक पदार्थ और अवैध शराब के साथ 92 आरोपी पकड़े
14 आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई
तीन हजार वाहनों के चालान किए गए
20 हजार शरारती तत्वों को रेड कार्ड जारी
संवेदनशील मतदान केंद्रों पर एक नजर
मतदान केंद्र-220
संवेदनशील मतदान केंद्र 172 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र 206
अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्र-15