{"_id":"5e8b61a48ebc3e76cc27bddd","slug":"85-thousand-robbed-from-tiny-branch-operator-pratapgarh-news-ald272747235","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइनी शाखा संचालक से 85 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइनी शाखा संचालक से 85 हजार लूटे
विज्ञापन
crime
टाइनी शाखा बंद कर घर जा रहे संचालक के ऊपर फायर झोंककर बदमाशों ने 85 हजार रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देकर भाग रहे एक लुटेरे को ग्रामीणों ने दबोच लिया।
उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरा बदमाश रुपये लेकर भागने में कामयाब रहा। सूचना के बाद पहुंची पुलिस फरार बदमाश की खोजबीन कर रही है।
कंधई थाना क्षेत्र के सरायगनई निवासी राजेंद्र प्रताप सिंह बैंक आफ बड़ौदा की टाइनी शाखा महुली में चलाते हैं। सोमवार की शाम वह शाखा बंद कर बाइक से घर जा रहे थे।
विज्ञापन
महुली नहर से ही बाइक सवार दो बदमाश उनके पीछे लग गए। कंधई थाना क्षेत्र के सरायगनई के करीब सूनसान स्थान देख बदमाशों ने राजेंद्र को रोकने का प्रयास किया। उन्होंने बदमाशों की मंशा समझने के बाद बाइक की स्पीड बढ़ा दी। यह देख बदमाशों ने फायर झोंक दिया।
जिससे राजेंद्र बाइक लेकर गिर पड़े। बदमाशों ने उनके पास रहे 85 हजार रुपये लूट लिए। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों को आते देख बाइक सवार बदमाश दूसरा फायर करते हुए भाग निकला।
जबकि एक बदमाश को ग्रामीणों ने दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। कंधई थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए बदमाश से पूछताछ के बाद फरार लुटेरे की तलाश में दबिश दी जा रही है।