फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   82,785 voters increased in 17 days

17 में दिन में बढ़ गए 82,785 मतदाता

Sat, 19 Nov 2022 06:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
82,785 voters increased in 17 days
82,785 voters increased in 17 days
नगरपालिका परिषद और टाउन एरिया में 17 दिनों में 82,785 मतदाताओं की संख्या बढ़ गई है। नगर पालिका परिषद और 18 टाउन एरिया में पहले मतदाताओं की संख्या 3,68,611 थी, जो 18 नवंबर को जारी अंतिम मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 4,51,396 हो गई है। नगरपालिका बेल्हा में 25,619 मतदाताओं की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिले के नगरपालिका परिषद और टाउन एरिया में अंतिम रूप से तैयार मतदाता सूची को शुक्रवार की शाम प्रकाशित कर दिया गया। नगर पालिका परिषद और 18 टाउन एरिया में अब मतदाताओं की संख्या बढ़कर 4,51,396 हो गई है। मतदाताओं की संख्या में इजाफा महज 17 दिन के मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में हुआ है।
विज्ञापन

एक नवंबर के पूर्व नगरपालिका परिषद और टाउन एरिया में मतदाताओं की संख्या 3,68,611 थी। 82,785 लोगों ने मतदाता सूची में अपना नाम बढ़वाने में सफल रहे। नगर पालिका बेल्हा में 25,619 मतदाताओं के नाम बढ़े हैं। बेल्हा नगरपालिका में पूर्व में 83121 मतदाता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इन मतदाताओं की संख्या बढ़कर 1,08,740 हो गई है। जिले के सभी टाउन एरिया में मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है। एडीएम त्रिभुवन विश्वकर्मा ने बताया कि इसी मतदाता सूची के आधार पर मतदान होगा।

दावेदार खोजते रह गए अंतिम मतदाता सूची
निकाय चुनाव के मैदान में उतरने वाले दावेदार शुक्रवार को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची की तलाश करते रहे। कभी तहसील, बीएलओ के पास मतदाता सूची खोजते पहुंचे। कुछ लोग निर्वाचन कार्यालय भी पहुंचकर मतदाता सूची की मांग की। मगर उन्हें निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed