{"_id":"5cdec089bdec2207140c64fc","slug":"81558102153-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी भरने गया युवक फिसलकर कुएं में गिरा, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी भरने गया युवक फिसलकर कुएं में गिरा, हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो--
पानी भरने गया युवक फिसल कर कुएं में गिरा, मौत
लालगंज (ब्यूरो)। पानी भरने गए युवक का संतुलन बिगड़ने से वह कुएं में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला जा सका। जानकारी पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
लालगंज कोतवाली के मनीपुर निवासी राजेश कुमार तिवारी(45) पुत्र राम अवध तिवारी शुक्रवार की सुबह कुएं से पानी भरने गया था। पानी निकालने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं में जा गिरा। ग्रामीणों ने किसी तरह बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। घटना की जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के भाई अनिल तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की है। कोतवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इनसेट----
खेलने निकली किशोरी का कुएं में उतराया मिला शव
उदयपुर (ब्यूरो)। घर से खेलने निकली किशोरी का शव कुएं में उतराया मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे लोका फत्ते का पुरवा निवासी चंद्रपाल सिंह की पुत्री रोशनी (12) शुक्रवार दोपहर खेलने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी देर तक वह नहीं लौटी तो परेशान परिजन उसकी तलाश करने लगे। खोजबीन के दौरान गांव के समीप ही एक कुएं में उसका शव मिलने पर लोग सन्न रह गए। किशोरी की मौत पर परिजन बिलखने लगे। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पिता चंद्रपाल ने बताया कि उसे दौरा आता था, इसी के चलते उसकी कुएं में गिरने से मौत हुई है। एसओ ने बताया कि परिजन फिसलकर कुएं में गिरने से किशोरी की मौत होना बता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ तौर पर कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
पांच के खिलाफ बलवा और मारपीट का मुकदमा दर्ज
लालगंज(ब्यूरो)। जमीन विवाद में हुई मारपीट में पांच के खिलाफ बलवा व जानलेवा धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। लालगंज कोतवाली के छेमर सरैंया निवासी रामसुमेर पुत्र कालूराम का आरोप है कि बीते 14 मई को जमीन विवाद को लेकर गांव के ही हरिश्याम, आजाद, अंकित, फूलचंद्र, त्रिलोकीनाथ ने एक राय होकर हमला बोल दिया। आरोपियों ने लाठी डंडों से जमकर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। मामले में गुरुवार रात पीड़ित की शिकायत पर हरिश्याम समेत पांचों आरोपियों के खिलाफ बलवा, मारपीट व जानलेवा धमकी देने का मुकदमा पंजीकृत किया गया। कोतवाल ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी
रानीगंज कैथौला(ब्यूरो)। लालगंज कोतवाली के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अगई प्रथम में गुुरुवार की रात अज्ञात चोरों ताला तोड़कर दो पंखा व बल्ब उड़ा दिया। घटना की जानकारी शुक्रवार को स्कूल पहुंचने पर शिक्षकों को हो सकी। प्रधानाध्यापक राज नारायण ओझा ने कोतवाली में तहरीर दी है।
ट्रक की चपेट में आने से युवक घायल
लालगंज(ब्यूरो)। महेशगंज थाना क्षेत्र के गोपाल पांडेय का पुरवा निवासी आशीष तिवारी(23) पुत्र शिव प्रसाद तिवारी शुक्रवार को किसी काम से लालगंज आया था। वापस लौटते समय लालगंज कोतवाली के पूरे भिक्षुक गांव के समीप ट्रक की चपेट में आने से वह घायल हो गया। परिजन उसे लेकर लालगंज सीएचसी पहुंचे, यहां हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
भागवत कथा श्रवण मात्र से दूर हो जाते हैं सारे पाप
लीलापुर(ब्यूरो)। क्षेत्र के सतनापुर में आयोजित संगीतमई श्रीमद्भागवत कथा श्रवण के लिए शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। गिरीशचंद्र मिश्र ने कहा कि भागवत कथा श्रवण मात्र से ही मनुष्य को सारे पापों से छुटकारा मिल जाया करता है। भागवत कथा के आयोजन से क्षेत्र का वातावरण भी उपयुक्त बन जाता है। मुख्य यजमान पद्मावती देवी ने कथा व्यास रोली चंदन से श्रीअभिषेक किया। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर विजय नारायण पांडेय, राजेंद्र कुमार, मनोज कुमार, राजकुमार, जीतेंद्र तिवारी, शैलेंद्र तिवारी, राजीव कुमार, धनंजय, संजय, जीतलाल, धीरेंद्र पांडेय, रामचंद्र शुक्ल, रामसमुझ आदि मौजूद रहे।