{"_id":"5cbcaf29bdec22146b5edd34","slug":"81555869481-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन में शामिल शिक्षक बीआरसी से संबद्ध, चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन में शामिल शिक्षक बीआरसी से संबद्ध, चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगदारी लेने पहुंचे तीन बदमाश गिरफ्तार
कपड़ा दुकानदार से करने लगे मारपीट, आसपास के लोगों के दौड़ने पर भागने लगे
फरार बदमाश की तलाश में पुलिस, घटना से सहमे व्यापारी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। दस हजार रुपये रंगदारी लेने पहुंचे बदमाशों से कपड़ा दुकानदार भिड़ गया। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश भागने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया, जबकि एक भागने में कामयाब रहा। घटना से व्यापारी सहमे हुए हैं।
नगर कोतवाली के मीराभवन चौराहे के करीब विवेक गुप्ता ने कपड़े की दुकान खोल रखी है। रविवार दोपहर को वह दुकान पर बैठा था। तभी दो बाइकों पर सवार होकर चार बदमाश दुकान पर पहुंचे। बदमाशों ने असलहा निकाल लिया और विवेक से दस हजार रुपये की रंगदारी मांगने लगे। काउंटर की ओर बढ़ने के साथ ही बदमाश कपड़े भी समेटने लगे। यह देख विवेक शोर मचाते हुए उनसे भिड़ गया। लोगों को आते देख बदमाश विवेक को पीटने के बाद भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सलमान निवासी आवास विकास कालोनी, कैफ अष्टभुजानगर और दिव्यांशु निवासी पूरे ईश्वरनाथ को दबोच लिया। जबकि जान अभी फरार चल रहा है। नगर कोतवाल ने बताया कि कपड़ा दुकानदार से रंगदारी मांगने वाले बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार बदमाश की तलाश चल रही है।
खेल के विवाद में मारपीट
प्रतापगढ़। खेल के दौरान हुए विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। नगर कोतवाली के करनपुर में अनिल व विपिन के परिवारवालों के बीच तीन दिन पहले क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हुआ था। रविवार को दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से लोग घायल हो गए। पुलिस ने अनिल और विपिन का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
नामांकन में शामिल शिक्षक बीआरसी से संबद्ध, चेतावनी
प्रतापगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात शिक्षक कौशांबी के भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के नामांकन में भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ शामिल हुआ था। उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही शिक्षा विभाग में हडक़ंप मच गया। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी से जांच कराई गई। जांच के बाद शिक्षक श्रीराम सिंह को बीआरसी बिहार से संबद्ध करते हुए कठोर चेतावनी दी गई है।