फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   सहिजनपुर पहुंचे एसडीएम, नहीं माने ग्रामीण

सहिजनपुर पहुंचे एसडीएम, नहीं माने ग्रामीण

Mon, 18 Mar 2019 11:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
सहिजनपुर पहुंचे एसडीएम, नहीं माने ग्रामीण
फोटो-
विज्ञापन

सहिजनपुर पहुंचे एसडीएम, नहीं माने ग्रामीण
लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का ग्रामीणों ने किया है ऐलान
अमर उजाला ब्यूरो
विश्वनाथगंज/मानधाता। बदहाल सडक़ का निर्माण न होने से आक्रोशित सहिजनपुर के ग्रामीण लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान कर चुके हैं। मामला जानकारी में आने के बाद सोमवार को एसडीएम सदर व मानधाता पुलिस गांव पहुंची। ग्रामीणों की बात सुनने के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद भी ग्रामीण डीएम से वादे की मांग पर अड़े रहे।
मानधाता विकासखंड के सहिजनपुर के प्रधान प्रवीण कुमार सिंह की अगुवाई में ग्रामीणों ने करीब दो माह से चुनाव बहिष्कार का बिगुल फूंक रखा है। वह सहिजनपुर मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे हैं। गांव के रास्तों पर पोस्टर चिपका रखा है। गांव में चुनाव बहिष्कार की जानकारी मिलने पर सोमवार को सदर उपजिलाधिकारी विनीत उपाध्याय दलबल के साथ गांव पहुंचे। ग्रामीणों की बात सुनने के बाद एसडीएम सदर ने कहा कि सडक़ वाकई खराब है, लेकिन आदर्श चुनाव आचार संहिता के चलते अभी कोई व्यवस्था नहीं हो सकती। चुनाव बाद वह खुद मामले को गंभीरता से लेकर सडक़ निर्माण कराएंगे। इसके बाद भी ग्रामीण राजी नहीं हुए। कहा कि जिलाधिकारी से आश्वासन मिलने पर ही वह लोग मतदान करेंगे। इस मौके पर तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

चोरी करने वाले तमंचे के साथ भेजे गए जेल
प्रतापगढ़। देवकली में चोरी करने वालों को पुलिस ने तमंचे के साथ जेल भेज दिया। भंगवाचुंगी चौकी प्रभारी ने देवकली में चोरी करने वाले संजय पुत्र विजय कुमार और हरिश्चंद्र पुत्र बाबूलाल निवासी गांव उर्फ ममेरी खुर्द थाना कमासिन जनपद बांदा को चोरी के इनवर्टर, मोटरपंप, बर्तन, टोंटी के साथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से तमंचा कारतूस भी बरामद हुआ। दूसरी ओर कोहड़ौर पुलिस ने भूपेंद्र पुत्र रामसजीवन निवासी चंदौका थाना कोंहड़ौर को अवैध शराब के साथ दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा को उठा ले गए युवक, परिजन परेशान
प्रतापगढ़। तीन दिन पहले छात्रा को युवक उठा ले गए। शिकायत के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। कंधई थाना क्षेत्र की रहने वाली हाईस्कूल की छात्रा को तीन लोग जबरन उठा ले गए। शिकायत के बाद भी कंधई पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। पीड़िता ने सोमवार को एएसपी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed