फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   विकास बने संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, आशीष महामंत्री

विकास बने संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, आशीष महामंत्री

Tue, 29 Jan 2019 11:31 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
विकास बने संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, आशीष महामंत्री
फोटो-
विज्ञापन

विकास बने संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, आशीष महामंत्री
लालगंज तहसील परिसर में पैरामिलिट्री की देखरेख में संपन्न हुआ चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
लालगंज। संयुक्त अधिवक्ता संघ लालगंज के चुनाव मंगलवार को अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान को लेकर तहसील व उसके आसपास काफी गहमा गहमी रही। अध्यक्ष पद पर विकास और महामंत्री पद पर आशीष विजयी हुए। परिणाम आने के बाद समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों को फूल माला से लाद दिया। पैरामिलिट्री फोर्स की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ।
लालगंज तहसील परिसर में संयुक्त अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए मतदान सुबह 9 बजे से शुरू हुआ। दोपहर साढ़े तीन बजे तक हुए मतदान में कुल 425 में से 419 मत पड़े। शाम छह बजे चुनाव समिति ने परिणाम की घोषणा की। अध्यक्ष पद के लिए विकास मिश्र को 210 व उनके प्रतिद्वंदी हरिशंकर द्विवेदी को 208 मत प्राप्त हुए। जबकि एक मत अवैध घोषित किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए वीरेंद्र सिंह को 226 व शहजाद अंसारी को 134 मत मिले। महामंत्री पद पर आशीष तिवारी को 168 व प्रवीण यादव को 145 मत मिले। आय व्यय निरीक्षक विनोद मौर्य को 261 व राम सिंह सरोज 147 मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजेश सरोज को 222 व उमाशंकर मिश्र को 105 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर अखिलेश श्रीवास्तव का 219 व शशिकांत को 193 मत प्राप्त हुए। चुनाव समिति के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल व उपाध्यक्ष मो. असलम ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। परिणाम आने के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। चुनाव समिति के पदाधिकारियों ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन

अस्पताल में शुरू होगा डिजिटल एक्सरे, सिटी स्कैन
प्रतापगढ़। डिजिटल एक्सरे व सिटी स्कैन की जांच के लिए मरीजों को प्राइवेट संस्थानों व दूसरे जनपदों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। जल्द ही यह व्यवस्था जिला अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी। सीएमओ डॉ. एसके श्रीवास्तव ने बताया कि मरीजों को डिजिटल एक्सरे व सिटी स्कैन की जांच के लिए प्राइवेट संस्थानों का चक्कर लगाना पड़ता था। कई मरीज गैर जनपद भी जाकर जांच कराते थे। इसी समस्याओं को देखते हुए जल्द ही अस्पताल में डिजिटल एक्सरे व सिटी स्कैन की सुविधा अस्पताल में उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम समिति ने सौंपा ज्ञापन
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश जल निगम संयुक्त समिति ने मंगलवार को सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। पदाधिकारियों ने जल निगम में सातवां वेतनमान लागू करने की मांग की। 1 जनवरी 2006 से 11 मार्च 2010 तक सातवां वेतनमान का एरियर भुगतान कराए जाने की मांग की। इस मौके पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री समीर सिंह, अध्यक्ष जीपी तिवारी, महामंत्री गंगा प्रसाद बारी, रामखेलावन शुक्ला, अश्वनी शर्मा, रवींद्र, मुलायम सिंह, रामदुलार, प्रदीप शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed