{"_id":"5a672cd84f1c1bb3208b4e1a","slug":"81516711128-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजना बंद, बकाया है 30 माह का मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजना बंद, बकाया है 30 माह का मानदेय
Updated Tue, 23 Jan 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योजना बंद, बकाया है 30 माह का मानदेय
साक्षर भारत मिशन योजना को चलाने की नहीं मिली हरी झंडी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़।
निरक्षर लोगों को साक्षर करने के लिए जिले में चलने वाली साक्षर भारत मिशन योजना बंद हो गई है। इन केंद्रों पर तैनात प्रेंरकों का ढाई साल का मानदेय बकाया है। अब ऐसे में प्रेरक परेशान हैं।
जिले के निरक्षर लोगों को साक्षर करने के लिए 1105 लोक शिक्षा केंद्र खोले गए थे। प्रति केंद्र पर दो-दो प्रेरकों की तैनाती की गई थी। इस योजना को साकार करने के लिए ग्रामीण इलाकों में 2210 प्रेरकों की तैनाती की गई थी। 31 दिसंबर 2017 को यह योजना बंद कर दी गई। केंद्रों पर तैनात प्रेरकों का 30 माह का मानदेय बकाया है। योजना बंद होने के बाद प्रेरक इस ऊहापोह में हैं कि उन्हें मानदेय मिलेगा या नहीं । अभी तक प्रेरकों को यह विश्वास था कि योजना दिसंबर 2018 तक चलेगी। इससे वह मानदेय के लिए दबाव भी नहीं बना रहे थे। मगर अब योजना बंद होने से उन्हें मानदेय की चिंता सता रही है। फिलहाल अभी तक मानदेय भुगतान के लिए कोई बजट नहीं आया है। बीएसए बीएन सिंह ने बताया कि प्रेरकों के मानदेय भुगतान के लिए मांगपत्र शासन को भेजा गया है।
चित्र---
रत्ना सिंह का उड़ीसा विधानसभा में गर्मजोशी से स्वागत
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंदन हजूरी पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़।
जिले की पूर्व सांसद रत्ना सिंह का उड़ीसा विधानसभा में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। 20 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंदन हजूरी पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। अंग्रेजों के विरुद्ध जिले के लोगों को संगठित करने में अहम भूमिका निभाने वाले जगन्नाथपुरी के पूर्व पुरोहित और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंदन हजूरी पर आधारित पुस्तक का विमोचन उड़ीसा विधानसभा के कांफ्रेंस हाल में बीस जनवरी को पूर्व सांसद रत्ना सिंह ने किया। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान तीन माह तक कालाकांकर में रहकर आंदोलन को धार देने वाले चंदन हजूरी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। पूर्व सांसद ने चंदन हजूरी के उत्साह और साहस की सराहना की। इस मौके पर हेमंत नंदन ओझा, निर्झर प्रतापगढ़ी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
तबादला होने के बाद भी जमा है एडीओ पंचायत
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बीएल पटेल ने लालगंज ब्लाक में तैनात एडीओ पंचायत का तबादला मंगरौरा ब्लाक के लिए होने के बाद भी अभी लालगंज में जमे होने पर नाराजगी प्रकट करते हुए अविलंब कार्यमुक्त करने की मांग की है। साथ ही सफाई कर्मचारियों के रुके हुए वेतन भुगतान की मांग की है। सफाई कर्मचारियों ने चेताया है कि अगर मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे।