फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   75 women who did excellent work in the district were honored

जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 75 महिलाएं हुईं सम्मानित

Sun, 22 Aug 2021 03:30 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sun, 22 Aug 2021 03:30 PM IST
विज्ञापन
75 women who did excellent work in the district were honored
मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत शनिवार को जिले की 75 महिलाओं को सम्मानित करके की गई। हादीहाल में आयोजित रक्षा उत्सव कार्यक्रम में पुलिस विभाग, डूडा, युवा कल्याण, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, बाल विकास, पंचायती राज विभाग एवं ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ीं महिलाओं ने प्रतिभाग किया। लखनऊ में हुए कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री ने कन्या सुमंगला योजना के तहत जिले की 3500 लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


शनिवार को शहर के हादीहाल में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक राजकुमार पाल ने नारी सुरक्षा एवं नारी सशक्तिकरण की जिम्मेदारी की शपथ दिलाई। पुलिस विभाग की ओर से महिला मिशन शक्ति वैन को विधायक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत महिलाएं एवं बालिकाएं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर देश का नाम रोशन कर रही हैं।
विज्ञापन


डीएम डॉ. नितिन बंसल ने कहा कि मिशन शक्ति फेज-03 का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वावलंबी बनाना है। डीएम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी से जनपद में मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन के लिए कार्यक्रम आयोजित कराने को कहा है। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने कहा कि अब बीट पर भी महिला सिपाहियों की तैनाती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला पुलिसकर्मी गांवों में जाकर महिलाओं के विवादों का निपटारा करेंगी। कार्यक्रम में मानधाता विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय नरहरपट्टी की बालिकाओं ने जूडो-कराटे का प्रदर्शन कर तालियां बटोरीं। साकेत गर्ल्स पीजी कॉलेज की बालिकाओं ने लघु नाटिका और जीजीआईसी की बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, सीडीओ प्रभाष कुमार, एडीएम शत्रोहन वैश्य, डीआईओएस डॉ. सर्वदानंद, विजय कुमार, रनबहादुर वर्मा, राघवेंद्र शुक्ल, विंध्याचल सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

27 को होगा जिला योजना समिति के सदस्यों का नामांकन
जिला योजना समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए 27 अगस्त को पूर्वाह्न 11 से अपराह्न 4 बजे तक नामांकन तथा अपराह्न 4 बजे से कार्य की समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच, 31 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक उम्मीदवारी वापसी ले सकेंगे। तीन सितंबर को पूर्वाह्न 8 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान तथा उसी दिन अपराह्न 3 बजे से कार्य की समाप्ति तक मतगणना का कार्य किया जाएगा।


भक्ति धाम मंदिर मनगढ़ के कपाट 28 अगस्त तक रहेंगे बंद
डीएम डॉ. नितिन बंसल ने बताया है कि कुंडा स्थित भक्ति धाम मनगढ़ के कपाट 28 अगस्त तक आम लोगों के लिए बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि विश्व विख्यात मंदिर में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। 30 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेश के कई जनपदों से भारी भीड़ एकत्रित होती है, जिसमें कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन कराए जाने में बाधा उत्पन्न होने की संभावना है। इन परिस्थितियों के दृष्टिगत मंदिर प्रबंधक भक्तिधाम मनगढ़ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी नहीं मनाए जाने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed