फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   728 primary schools with less than 30 students will be closed

Pratapgarh News: 30 से कम विद्यार्थियों की संख्या वाले 728 प्राइमरी स्कूल होंगे बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
728 primary schools with less than 30 students will be closed
जनपद के 728 परिषदीय विद्यालयों में जल्द ताला लटकेगा। शासन के निर्देश पर 30 से कम छात्र संख्या वाले परिषदीय विद्यालयों को बंद कर दूसरे विद्यालय में समाहित किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारी कम छात्र संख्या वाले परिषदीय विद्यालयों की सूची तैयार करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

वहीं, चिलबिला में रविवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर सदर विधायक राजेंद्र मौर्या को ज्ञापन सौंपा। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि जिले में 3198 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। जिसमें से 728 परिषदीय विद्यालय ऐसे हैं, जिसमें बच्चों की संख्या 30 से कम है।
विज्ञापन

विद्यालयों को संविलियन किए जाने को लेकर शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। उप्र शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष सुशील मिश्र ने कहा कि इस नीति से बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ेगा। जिन क्षेत्रों में विद्यालय बंद होंगे वहां के बच्चों को दूर जाकर पढ़ाई करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मंत्री प्रफुल्ल सिंह ने बताया कि प्राथमिक विद्यालयों को बंद कर सरकार शिक्षकों के साथ अन्याय कर रही है। यह शिक्षा के अधिकार अधिनियम का उल्लंघन है। सरकार को अपना निर्णय वापस लेना चाहिए। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों की सूची तैयार कराई जा रही है। शासन की मंशा के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed