फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   728 candidates of high school and intermediate are dissatisfied, will give marks improvement exam

यूपी बोर्ड के परिणाम से हाईस्कूल व इंटर के 728 परीक्षार्थी असंतुष्ट, देंगे अंक सुधार परीक्षा

Fri, 03 Sep 2021 05:48 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 03 Sep 2021 05:48 PM IST
सार

बोर्ड द्वारा ऐसे परीक्षार्थियों के लिए अंक सुधार परीक्षा संपादित कराने का निर्णय लिया गया। ताकि परीक्षा के माध्यम से वह असंतुष्ट परीक्षार्थी संतुष्ट हो सकें। 18 सितंबर से परीक्षा शुरू होगी।

विज्ञापन
728 candidates of high school and intermediate are dissatisfied, will give marks improvement exam
यूपी बोर्ड : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

यूपी बोर्ड द्वारा जारी हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा के परिणाम से 728 परीक्षार्थी असंतुष्ट हैं। सभी ने अंक सुधार परीक्षा के लिए आवेदन किया है। विभाग द्वारा अंक सुधार परीक्षा की तैयारी की जा रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार 18 सितंबर से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए तहसीलवार परीक्षा केंद्र बनाएं जाएंगे।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में कुल एक लाख 12 हजार 432 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। हाईस्कूल की परीक्षा में 60,061 और इंटरमीडिएट में 52,371 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। कोविड की वहज से परीक्षा स्थगित कर दी गई। इसके बाद यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में पंजीकृत सभी परीक्षार्थियों को प्रमोट कर दिया। परीक्षा परिणाम शत- प्रशित रहा। परीक्षा परिणाम से अधिकाशं परीक्षार्थी संतुष्ट थे तो कुछ असंतुष्ट थे।
विज्ञापन


बोर्ड द्वारा ऐसे परीक्षार्थियों के लिए अंक सुधार परीक्षा संपादित कराने का निर्णय लिया गया। ताकि परीक्षा के माध्यम से वह असंतुष्ट परीक्षार्थी संतुष्ट हो सकें। 18 सितंबर से परीक्षा शुरू होगी। अंक सुधार परीक्षा के लिए हाईस्कूल में पंजीकृत 60061 परीक्षार्थियों में से 322 परीक्षार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, जबकि इंटर में 52371 परीक्षार्थी में 406 परीक्षार्थी अंक सुधार परीक्षा देंगे। डीआईओएस सर्वदानंद ने बताया कि तहसीलवार परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। परीक्षा की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed