फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   जैविक खाद से की गई खेती किसानों के लिए वरदान

जैविक खाद से की गई खेती किसानों के लिए वरदान

Tue, 29 Jan 2019 11:26 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
जैविक खाद से की गई खेती किसानों के लिए वरदान
जैविक खाद से की गई खेती किसानों के लिए वरदान
विज्ञापन

ब्लाक सभागार में कृषि रक्षा इकाई ने आयोजित की गोष्ठी
बाबागंज (ब्यूरो)। बाबागंज ब्लाक में आयोजित कृषक जागरूकता गोष्ठी में बेहतर खेती के लिए किसानों को वैज्ञानिकों ने जानकारी प्रदान की। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक प्रशांत कुमार उपाध्याय ने गोष्ठी में किसानों से कहा कि जैविक खादों एवं जैविक कीटनाशकों के उपयोग से जमीन की उर्वरा शक्ति में तेजी आती है और फसलों की उपज की गुणवत्ता में वृद्धि होती है। श्री उपाध्याय ने कहा कि रासायनिक खादों के उपयोग से भूमि बंजरपन की ओर बढ़ती है। जबकि जैविक खादों के प्रयोग से मिट्टी में जिन तत्वों की कमी होती है, उसकी पूर्ति हो जाया करती है। जैविक खादों को फसलों के लिए उपयोगी बताते हुए वैज्ञानिकों ने कहा कि इसके प्रयोग से खेतों की मिट्टी की नमी अधिक दिनों तक बनी रहती है। उन्होने बताया कि जैविक खादों के प्रयोग से खेती के उत्पादों की गुणवत्ता बेहतर होती है और बाजारों के मंहगे दामों के इसकी विक्री भी होती है। ब्लाक प्रभारी रामगोपाल चंदेल ने कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी। गोष्ठी का संचालन बीटीएम प्रमोद मिश्र ने किया। इस मौके पर उमाकांत पांडेय, देवपाल यादव, रामआसरे यादव, महादेव प्रसाद मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed