फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   सहूलियत के बाद भी नहीं पूरा हुआ धान खरीद का लक्ष्य 17-44-49

सहूलियत के बाद भी नहीं पूरा हुआ धान खरीद का लक्ष्य 17-44-49

Tue, 23 Jan 2018 05:56 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
सहूलियत के बाद भी नहीं पूरा हुआ धान खरीद का लक्ष्य 17-44-49
सहूलियत के बाद भी नहीं पूरा हुआ धान खरीद का लक्ष्य
विज्ञापन

एक नवंबर से अभी तक 47,310 मीट्रिक टन हुई है खरीद
17 ब्लाकों में खोल गए हैं 70 धान क्रय केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़।
किसानों की उपज का उचित मूल्य देने के लिए खोले गए धान क्रय केंद्रों पर सभी सहूलियत मिलने के बाद भी लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। एक नवंबर से प्रारंभ हुई खरीद में अभी तक 47,310 मीट्रिक टन ही धान की खरीद हुई है। हालांकि धान खरीद की अंतिम तिथि 28 फरवरी है, मगर अब किसान धान बेचने नहीं आ रहे हैं।
योगी सरकार ने जिले में 71,600 मीट्रिकटन धान खरीद का लक्ष्य दिया था। शासन के कड़े रुख के चलते ऐसा पहली बार देखने को मिला कि किसानों के भुगतान के लिए रुपये, बोरे और तौल के लिए नई मशीनें रखी गई थीं। एक नवंबर से प्रारंभ हुई धान खरीद में अभी तक 47,310 मीट्रिक टन धान की ही खरीद हुई है। हालांकि यह खरीद लक्ष्य का 66 प्रतिशत है। मगर आश्चर्य की बात तो यह है कि धान खरीद के लिए किसानों को इतनी सहूलियत मिलने के बाद भी वह धान बेचने से कतराते रहे। हालांकि अफसरों का मानना है कि जिले के किसानों के पास धान बेचने के लिए अब नहीं है। फिलहाल विभागीय अधिकारी अब तक हुई खरीद को संतोषजनक बता रहे हैं। बीते वर्षों में आढ़तियों को भी धान खरीदने की जिम्मेदारी दी गई थी, इसके बावजूद लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया। इस वर्ष धान खरीद से आढ़तियों को पूरी तरह दूर रखा गया है। शासन का मानना था कि धान खरीद में आढ़तिए अपनी साख बनाने के लिए गैर जनपद से धान की खरीदारी कर लेते थे।
विज्ञापन

इनसेट-------
8072 किसानों ने बेचा अपना धान
जिले के 8072 किसानों ने अभी तक अपना धान क्रय केंद्रों पर बेचा है। ऐसा पहली बार हुआ है जब धान बेचने वाले किसानों का विवरण विभाग में उपलब्ध है। अभी तक विभाग के पास यह आंकड़ा नहीं रहता था कि किस किसान ने कितना और किस केंद्र पर धान बेचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन----
धान खरीदने की समय सीमा 28 फरवरी निश्चित की गई है। अभी तक 47,310 मीट्रिकटन धान की खरीद हो चुकी है। लक्ष्य पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। सभी केंद्र निर्धारित समय पर खुल रहे हैं।
यूपी सिंह सिसौदिया, जिला विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed