फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   70 heavy fire extinguished by water tanker

70 टैंकर पानी से बुझी भीषण आग

Tue, 31 Mar 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Tue, 31 Mar 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
70 heavy fire extinguished by water tanker
जीजीआईसी के पीछे रुई के थोक व्यापारी गिरिराज के गोदाम में लगी भीषण आग को बुझाने के लिए फायरब्रिगेड कर्मियों ने 70 टैंकर पानी खर्च किया। लगातार 10 घंटे तक पांच टैंकरों से बराबर आग बुझाने की कोशिश होती रही।
विज्ञापन

रुई के गोदाम में लगी आग बुझाने के लिए हर कोई बेचैन था। फायरब्रिगेड के जवानों का साथ लोग भरपूर दे रहे थे। इस बीच आग बुझाने के लिए दमकलकर्मियों को पानी नहीं खोजना पड़ा।
विज्ञापन


 एक साथ पांच टैंकर से आग बुझाई जाती रही। जिसका क्रम नहीं टूटा। टैंकर खाली होते ही चालक पुलिस लाइन पहुंचता और दूसरे टैंकर का पानी समाप्त होने के पहले ही पहुंच जाता। इस तरह पानी की कमी सामने नहीं आई। एफएसओ अबुल अब्बास हुसैन ने बताया कि करीब 60 टैंकर पानी फायर स्टेशन से और दस टैंकर पानी कंपनी गार्डेन से लेकर आग बुझाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार टैंकर लगातार तीन बजे तक आग बुझाने के लिए भागदौड़ करते रहे और लालगंज से आया टैंकर भी आग काबू में होने के बाद भेज दिया गया। आग बुझाने के लिए फायरब्रिगेडकर्मी जेसीबी पर सवार हुए तो दीवारों पर चढ़कर पड़ोसियों के मकान के छत पर पहुंचे। यहां तक कि शन्नो की छत से फायरब्रिगेडकर्मी गिरिराज की दीवार तोड़कर आग बुझाने के लिए पानी छोड़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed