फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   69 patients found in the district, number of infected reached 1331

जिले में मिले 69 मरीज, 1331 पहुंची संक्रमितों की संख्या

Fri, 21 Aug 2020 02:22 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:22 PM IST
विज्ञापन
69 patients found in the district, number of infected reached 1331
69 patients found in the district, number of infected reached 1331
जिले की आर्थिक नगरी चिलबिला कोरोना का हॉटस्पाट बन रही है। हर दिन वहां कोरोना पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। गुरुवार को जिले में कुल 69 कोरोना संक्रमित मिले। जिसमें पांच केस चिलबिला के हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग चिलबिला में लॉकडाउन लगाने की तैयारी कर रहा है। जिले में अब संक्रमित होने वालों की संख्या 1331 पहुंच गई है। अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की रफ्तार फिर बढ़ने लगी है। तीन दिनों के भीतर मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। लगातार हो रही कोरोना की जांच में चिलबिला व महुली में संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सप्ताह भर के भीतर औसतन दो से लेकर पांच केस हर दिन मिले हैं। जिसमें कारोबार से जुड़े लोगों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉटस्पाट के बाद भी वहां लगातार कोरोना के मरीज सामने आने पर अब स्वास्थ्य विभाग वहां 14 दिनों का लॉकडाउन करने की तैयारी में है। जिससे संक्रमण की चेन तोड़ी जा सके। उधर, गुरुवार को जिले में 24 घंटे के भीतर 69 केस सामने आए। जिला अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी समेत छह स्वास्थ्यकर्मी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।
इनमें चार कर्मचारी कुंडा सीएचसी के हैं। रानीगंज थाने के दो सिपाही, पट्टी कस्बे में सात व चिलबिला में पांच लोग संक्रमित मिले हैं। अब तक जिले में कुल 1331 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें 22 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना से बचने के लिए लोगों को खुद जागरूक होना होगा। लापरवाही करने वाले लोग संक्रमण के शिकार हो सकते हैं।
चिलबिला के लोग नाम बदलकर करा रहे जांच
चिलबिला में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या स्वास्थ्य विभाग के लिए परेशानी का सबब बन रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब चिलबिला व शहर के कारोबारी जांच कराने के दौरान अपना नाम व पता गलत लिखा रहे हैं। मोबाइल नंबर भी दूसरे का बता दे रहे हैं। जांच में चार लोग ऐसे मिले हैं जिन्होंने अपना नाम-पता गलत लिखाया था।
62 फीसदी पहुंची मरीजों के स्वस्थ होने की दर
कोरोना से जितनी तेजी से लोग संक्रमित हो रहे हैं उतनी ही रफ्तार के साथ ठीक भी हो रहे हैं। पंद्रह दिन पहले ठीक होने की रफ्तार भले ही सुस्त थी, लेकिन अब यह 62 फीसदी तक पहुंच गई है।
जिले में कोरोना की रफ्तार अब फिर बढ़ने लगी है। सभी सीएचसी पर एंटीजन जांच हो रही है। सप्ताह भर पहले संक्रमितों की संख्या कम थी, लेकिन अब हर दिन पचास से अधिक मरीज सामने आ रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग लगातार जांच अधिक कराने का दावा कर रहा है। एंटीजन के साथ ही ट्रूनाट व आरटी-पीसीआर जांच लगातार हो रही है। गुरुवार तक जिले में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 1331 तक पहुंच गई।

राहत की बात यह है कि पंद्रह दिन पहले संक्रमित मरीजों के ठीक होने की रफ्तार कम थी। पचास फीसदी से कम मरीज ठीक हो रहे थे। उन्हें निगेटिव होने में समय लग रहा था। अब संक्रमित मरीजों के ठीक होने की रफ्तार 62 फीसदी तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि आने वाले दिनों में भले ही संक्रमित मरीज अधिक संख्या में मिलें, लेकिन उतनी ही तेजी से रिकवर भी होंगे। सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि टेस्टिंग बढ़ने से मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। उतनी ही तेजी से मरीज ठीक भी हो रहे हैं। ठीक होने वाले मरीज भी लापरवाही न करें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही मॉस्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed