फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   67 thousand grabbed by taking the doctor hostage, case registered

Pratapgarh News: डॉक्टर को बंधक बनाकर हड़पे 67 हजार, केस दर्ज कर छानबीन में जुटि पुलिस

Thu, 04 May 2023 07:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 04 May 2023 07:33 PM IST
सार

सीएचसी में तैनात एक चिकित्सक को स्कार्पियो में बंधक बनाकर जबरन 67 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, रंगदारी मांगने, एससीएसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
67 thousand grabbed by taking the doctor hostage, case registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीएचसी में तैनात एक चिकित्सक को स्कार्पियो में बंधक बनाकर जबरन 67 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, रंगदारी मांगने, एससीएसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि पखवारे भर पहले भी चिकित्सक से आरोपियों ने पांच हजार रुपये पार्टी के नाम पर रंगदारी मांगी थी। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


लालगंज सीएचसी में तैनात डॉ. रामराज का आरोप है कि पहली मई को वह ट्रामा सेंटर में ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान रात आठ बजे लीलापुर थाना क्षेत्र के इटौरी निवासी संदीप दुबे व लालगंज के अझारा निवासी नितिन मिश्रा पहुंचे और उसे किसी काम के बहाने बाहर बुलाया। यहां ट्रामा सेंटर के बाहर खड़ी स्कार्पियो में जबरन बंधक बनाकर उसे शराब के एक ठेके पर ले गए और यहां से शराब खरीदने के बाद उसे एक घंटे तक स्कार्पियो में प्रताड़ित करते रहे।
विज्ञापन


आरोप है कि घंटे भर बाद उसे ट्रामा सेंटर लाकर एक कमरे में ले गए और जबरन शराब पिलाकर फोटो खींची और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां दी। आरोप है कि संदीप दुबे ने अपने गूगलपे नंबर पर तीन बार में 67 हजार रुपये भी ट्रांसफर करा लिए। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, रंगदारी, एससीएसटी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सक का आरोप है कि आरोपियों ने बीती 17 अप्रैल को भी पार्टी के नाम पर जबरन उससे पांच हजार रुपये रंगदारी ली थी। कोतवाल कमलेश पाल ने बताया कि चिकित्सक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed