{"_id":"5f2ef58d8ebc3eaae3320864","slug":"66-new-corona-case-found-in-the-city-pratapgarh-news-ald2831346132","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहार ब्लॉक प्रमुख की पत्नी, लैब टेक्नीशियन समेत 66 और कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहार ब्लॉक प्रमुख की पत्नी, लैब टेक्नीशियन समेत 66 और कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
हाटस्पाट क्षेत्र कटरा चौराहे पर प्रशासन द्वारा करायी गयी बैरीकेडिंग।
- फोटो : PRATAPGARH
जिले में मरीजों की संख्या पहुंची 834, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
प्रतापगढ़। जिले में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को 24 घंटे के भीतर 66 नए केस सामने आए। विहार ब्लाक प्रमुख की पत्नी, अधिवक्ता, सिपाही व लैब टेक्नीशियन भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। जिले में अब मरीजों की संख्या बढ़कर 834 पहुंच गई है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। कुछ लोगों को होम आइसोलेट कराया गया है तो कुछ लोगों को संत एंथोनी कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जिले में लोगों की जांच का दायरा बढ़ने के साथ ही संक्रमित मरीजों की संख्या भी बढ़ती ही जा रही है। कुछ दिनों पहले विहार ब्लाक प्रमुख के भाई की रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों की जांच हुई। शनिवार को आई रिपोर्ट में विहार ब्लाक प्रमुख की पत्नी समेत तीन लोग संक्रमित निकले। कुंडा कोतवाली में तैनात एक सिपाही भी संक्रमित निकला। पुलिस लाइन में तीन सिपाहियों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। इसके अलावा दुर्गागंज के रहने वाले अधिवक्ता भी कोरोना की गिरफ्त में आ गए। वहीं दूसरी ओर जिले की टीम के साथ कोरोना की जांच करने वाले दो लैब टेक्नीशियन भी संक्रमित हो गए हैं। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के चार लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
गौरा विकासखंड के प्रीतम तिवारीपुर का रहने वाला युवक भी संक्रमित मिला है। कोहड़ौर के पूरे दयाराम नरहरपुर में एक ही परिवार के तीन सदस्य संक्रमित मिले। लालगंज कोतवाली के मनीपुर के दो, असरही के एक व अझारा के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। शनिवार को 24 घंटे के भीतर जिले में 66 नए केस सामने आए। जिससे अब जिले में संक्रमितों की संख्या 834 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि अब तक 299 लोग रिकवर हो चुके हैं। जिले में 125 हॉटस्पाट बनाए गए हैं।
विज्ञापन
एंटीजन से कितनी हुई जांच, नहीं जानते स्वास्थ्य विभाग के अफसर
कोरोना के संक्रमण से लोगों को बचाने की जद्दोजहद में स्वास्थ्य विभाग जुटा है। शनिवारक को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी पत्र में बताया गया कि शनिवार को आरटीपीसीआर से कुल 290 लोगों की जांच हुई है। विभागीय अधिकारी यह नहीं बता सके कि एंटीजन से कितने लोगों की जांच हुई है। जिसमें कितने निगेटिव तो कितने पाजिटिव मिले हैं। इस सवाल पर स्वास्थ्य विभाग के अफसर कन्नी काटते दिखे।
280 लोगों को होम आइसोलेशन में रखने का दावा
स्वास्थ्य विभाग लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों को लेकर हलाकान है। अफसर खासे दबाव में हैं। संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा होता देख स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को कुछ सूझ नहीं रहा है। दावा किया जा रहा है कि जिले में 280 संक्रमित लोगों को होम आइसोलेट किया गया है।
शंकरगढ़ से भाग आया कोरोना मरीज
प्रयागराज के शंकरगढ़ के बारा पावर प्लांट पर काम करने वाला मजदूर संक्रमित होने की खबर के बाद घर भाग आया। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के लालूपट्टी नया का पुरवा का रहने वाला युवक वहां से घर आ गया। वह खुद को घर में ही आइसोलेट करने का दावा कर रहा है।