फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   652 posts are empty in anganbadi

विभाग में महिला कार्यकर्ताओं के खाली पड़े हैं 652 पद

Sun, 16 Jun 2019 12:21 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Jun 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
 जिले के खाली पड़े आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिला आवेदकों की भर्ती के लिए 11 साल बाद दरवाजा खुलने जा रहा है। 17 विकास खंडों में लगभग 652 पद खाली हैं। यह सभी पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के लिए होने वाली भर्ती के लिए अगले माह तक शासनादेश जारी हो सकता है। 
विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास विभाग में महिलाओं के लिए आरक्षित कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पद खाली पड़े हैं। जिले के 17 विकास खंडों में 652 आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिलाओं की भर्ती होनी है। इनमें आंगनबाड़ी और सहायिका के लिए काफी दिनों से खाली पदों के लिए महिलाएं टकटकी लगाए बैठी हुई हैं। सूबे में लगभग 11 साल से नियुक्तियों पर रोक लगी हुई है। दरअसल में पूर्व में नियुक्ति का अधिकार ब्लाकों पर तैनाती पाने वाली सीडीपीओ को होता था। मगर नियुक्तियों में विवाद की संख्या बढ़ने पर शासन ने यह अधिकार जिला स्तर पर बैठने वाले अफसर (डीपीओ) जिला कार्यक्रम अधिकारी को प्रदान कर दिया था। इससे नाराज सीडीपीओ के  कोर्ट में पहुंचते ही नियुक्तियों पर रोक लगा दी।
विज्ञापन


इधर बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताला लगा हुआ है। कुछ आंगनबाड़ी ने नौकरी छोड़ दी, तो कुछ असेवित गांव हैं, जहां अभी चयन ही नहीं हो पाया था। ऐसे में शासन ने रिक्तियों की संख्या तलब करने के साथ ही अविलंब नियुक्तियां प्रारंभ करने के संकेत दिया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार यादव ने बताया कि शासन ने रिक्तियों की सूचना मांगी है, अभी नियुक्ति से संबंधित कोई पत्र नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed