{"_id":"5c6ee6cebdec2254606a7750","slug":"61550771918-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल की उम्र में लिया वीजा, 13 वर्ष में पहुंचा विदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल की उम्र में लिया वीजा, 13 वर्ष में पहुंचा विदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच साल की उम्र में लिया वीजा, 13 वर्ष में पहुंचा विदेश
जालसाजी कर लड़ा बीडीसी सदस्य का चुनाव, सीएम से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। लालगंज के इदिलपुर गांव का एक युवक महज पांच साल की उम्र में फर्जी पते पर वीजा हासिल कर 13 वर्ष की उम्र में विदेश पहुंच गया। यहीं नहीं बीते पंचायत चुनाव में जालसाजी करके बीडीसी सदस्य का प्रत्याशी भी बन गया। हालांकि जनता ने उसे नकार दिया।
लालगंज इलाके के इदिलपुर गांव निवासी अकरम पुत्र नईम खान ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है कि गांव के ही मो. असलम पुत्र कलीम खान ने मदरसा बोर्ड से फर्जी हाईस्कूल का प्रमाणपत्र बनवाकर महज पांच साल में वीजा बनवा लिया और 13 साल की उम्र में विदेश पहुंच गया। बीडीसी सदस्य के चुनाव में फर्जी दस्तावेज लगाकर अपनी उम्र 27 वर्ष और शैक्षिक योग्यता प्राथमिक वर्ग दिखाकर चुनाव लड़ा। हालांकि चुनाव में जनता ने उसे ठुकरा दिया। आरोप है कि शैक्षिक प्रमाणपत्रों से मिलान करने पर उम्र की सीमा चुनाव के लिए उपयुक्त नहीं है। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की जांच कराकर दंडित करने की मांग की है।