फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   विद्युत उपकेंद्रों पर सुरक्षा का अभाव, ट्रांसफार्मरों से चुराया जा रहा तेल 18-07-36

विद्युत उपकेंद्रों पर सुरक्षा का अभाव, ट्रांसफार्मरों से चुराया जा रहा तेल 18-07-36

Sun, 02 Dec 2018 11:23 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्रों पर सुरक्षा का अभाव, ट्रांसफार्मरों से चुराया जा रहा तेल 18-07-36
ट्रांसफार्मरों से चुराया जा रहा तेल
विज्ञापन

रात में जेई समेत सभी अधिकारी रहते है नदारद, आए दिन चोर दे रहे वारदात को अंजाम,
ठप हो जाती है पूरे उपकेंद्र की आपूर्ति, बहाल होने में लगता है लंबा समय,
उपभोक्ताओं झेलनी पड़ती है परेशानी, विभागीय अधिकारी बने अंजान
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। उपकेंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के अभाव के चलते आए दिन मेन ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की घटना सामने आ रही है। जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। रात में न तो जेई तैनात रहते है और न ही कर्मचारी। इससे उपभोक्ताओं को विद्युत संकट से जूझना पड़ता है। मगर विभागीय अधिकारी इससे अंजान बने हुए है।
जिले में चार पारेषण खंड है। रानीगंज, पट्टी, लालगंज व कुंडा। इसके तहत 67 विद्युत उपकेंद्र है। विभाग के आला अफसरों ने उपकेंद्रों पर जेई व लाइन मैन की तैनाती का निर्देश दिए है। ताकि बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखी जा सके। मगर विभागीय अधिकारियों के आदेश पर उपकेंद्र पर तैनात जेई व लाइन मैन तनिक भी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे है। यही कारण है कि आए दिन उपकेेंद्र के मेन ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की वारदात बदस्तूर जारी है। तेल चोरी से विभाग को अब तक लाखों का चूना लग चुका है। तेल चोरी की घटना पर गौर करें तो पखवारे भर पहले रामपुर उपकेंद्र के मुख्य ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। चोरों ने उपकेंद्र पर कर्मचारियों की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर ट्रांसफार्मर की टंकी से तेल हजारों का रूपए का तेल गायब कर दिया। एकाएक आपूर्ति बाधित हुई तब जाकर अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई। इससे पूरे उपकेंद्र की बिजली व्यवस्था ध्वस्त रही। क्षेत्रीय लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ा। करीब चार से पांच दिन बिजली आपूर्ति बहाल होने में लग गया। वहीं अजगरा उपकेंद्र में भी तेल चोरी की घटना सामने आई थी। करीब छह महीने पहले अजगरा उपकेेंद्र पर चोरों ने मुख्य ट्रांसफार्मर से तेल गायब कर दिया था। इससे उपकेंद्र से जुड़े सभी गांवों की बिजली गुल हो गई। करीब तीन से चार दिन आपूर्ति बहाल होने में लग गया। लालगंज तहसील क्षेत्र के घुइसरनाथ उपकेंद्र पर बीते दो माह पहले चोरों ने ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की घटना को अंजाम दिया था। वहीं बीते दो दिन पहले रानीगंज तहसील क्षेत्र के खाखापुर उपकेंद्र में स्थापित मुख्य ट्रांसफार्मर से चोरों ने तेल चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इससे यहां जुड़े करीब 40 गांवों की बिजली गुल हो गई है। अब तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। हालांकि बिजली तेल चोरी के मामले में उपकेंद्र पर तैनात दो कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


वर्जन
तेल चेारी की घटना में पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने से कतराती है। रिपोर्ट भी दर्ज करती है, आगे की कार्रवाई नहीं करती। पुलिस जांच कर उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारी व अन्य केाई भी जो तेल चोरी की घटना में दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एस के सिंह, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed