फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   मेडिकल कालेज के निर्माण के लिए मिले 50 करोड़

मेडिकल कालेज के निर्माण के लिए मिले 50 करोड़

Thu, 22 Nov 2018 08:27 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कालेज के निर्माण के लिए मिले 50 करोड़
मेडिकल कालेज के निर्माण के लिए मिले 50 करोड़
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा काम, निर्माण की तैयारियों में जुटी रायबरेली की संस्था
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले के लोगों के लिए खुशखबरी है। शासन ने जिला अस्पताल को उच्चीकृत कर मेडिकल कालेज के निर्माण के लिए पहली किश्त के तहत पचास करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। पैसे मिलने के बाद रायबरेली की संस्था राजकीय निर्माण निगम ने काम शुरू कराने के लिए कमर कस ली है।
मुख्यालय से करीब पांच किमी दूर स्थित पूरे केशवराय गांव में मेडिकल कालेज बनने के लिए शासन ने मंजूरी दी थी। जिलाधिकारी के साथ ही शासन की ओर से आई टीम ने भूमि भी चिह्नित कर ली थी। शासन ने मेडिकल कालेज निर्माण के लिए बीते माह तीन सौ करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया था। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी रायबरेली की संस्था राजकीय निर्माण निगम को मिली। सीएमओ एके श्रीवास्तव ने बताया कि शासन ने निर्माण कार्य कराने वाली कार्यदायी संस्था को पहली किश्त के पचास करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन



स्थगन आदेश के बाद भी विवादित भूमि पर हो रहा कब्जा
प्रतापगढ़। मानधाता थाना के पहाड़पुर गजेहड़ा की प्रधान निरंजन देवी ने डीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि कुछ लोग उनकी भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने कार्रवाई की गुहार लगाई है। उधर, सदर तहसील के द्विवैनी ग्राम प्रधान जगलाल पटेल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। उनका आरोप है कि ग्रामसभा की जमीन पर भूमाफिया ने कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed