फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   सड़क पर उतरे सिंघनी गांव के लोग, तीन घंटे लगाए रखा जाम

सड़क पर उतरे सिंघनी गांव के लोग, तीन घंटे लगाए रखा जाम

Thu, 13 Sep 2018 07:28 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर उतरे सिंघनी गांव के लोग, तीन घंटे लगाए रखा जाम
सिंघनी गांव के लढ़वत घाट के स्वीकृत पुल को खजुरी घाट पर निर्मित कराने से नाराज सिंघनी गांव के लोग गुरुवार को सड़क पर उतर आए। किठावर बाजार-सगरासुंदर मार्ग को लगभग तीन घंटे आवागमन ठप रहा। सांगीपुर पुलिस के घंटे भर के प्रयास के बाद किसी तरह जाम खत्म होने पर आवागमन सामान्य हुआ।
विज्ञापन


सिंघनी गांव के निकट महिलाओं और बच्चों ने गुरुवार को किठावर बाजार और सगरासुंदर मार्ग पर जाम लगा दिया। गांव के लोगों की मांग की है, कि सिंघनी-लढ़वत घाट के लिए स्वीकृत पुल को उसी स्थान पर बनवाया जाय। गांव के लोगों का आरोप है कि स्थानीय नेताओं उसे खजुरी घाट पर निर्माण कराना चाह रहे हैं। ग्रामीणों के सड़क के जाम लगाने से दोनों तरफ वाहनों का लंबा काफिला लग गया। कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची सांगीपुर पुलिस घंटे भर की मशक्कत के बाद ग्रामीणों को मनाने में कामयाब रही। ग्रामीणों का आरोप है कि अगर पुल का निर्माण सिंघनी घाट पर हुआ, तो अफसरों और नेताओं को सबक सिखाया जाएगा। इस मौके पर आशीष वर्मा, दिनेश कुमार पाल, राकेश वर्मा, अर्चना, रमेश, रामपाल, कालूराम, संतोष सहित बड़ी संख्या में गांव के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed