फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   5.9 lakh over GST deposited in the district

Pratapgarh News: जिले में 59 लाख अधिक जमा हुआ जीएसटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
5.9 lakh over GST deposited in the district
महाकुंभ ने व्यापारियों का खजाना भर दिया है। जनपद के पंजीकृत 8500 व्यापारियों ने जनवरी के सापेक्ष फरवरी माह में 65 लाख अधिक जीएसटी जमा किया। रेडीमेड कपड़ा, खाद्य वस्तुओं और ट्रांसपोर्ट समेत अन्य क्षेत्रों में हुए मुनाफे से जीएसटी की वृद्धि हुई। जिससे प्रदेश सरकार के खजाने में लाखों रुपये अधिक राजस्व जमा हुआ।
विज्ञापन

जनवरी में व्यापारियों ने करीब 7.19 करोड़ रुपये जीएसटी जमा किया था। वहीं, फरवरी में जीएसटी बढ़कर 7.68 करोड़ रुपये हो गया। जबकि प्रयागराज मंडल में महाकुंभ के चलते करीब 178.2 करोड़ रुपये जीएसटी जमा हुआ है।
विज्ञापन

जनपद में ऑटो मोबाइल, ट्रांसपोर्ट, फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स (एफएमसीजी), सीमेंट व रेडीमेड कपड़े के व्यापारियों से अधिक जीएसटी प्राप्त होता है। महाकुंभ के दौरान जनपद से गुजरने वाले श्रद्धालुओं ने खाद्य वस्तुओं संग अन्य वस्तुएं खरीदी। जिस कारण दो करोड़ रुपये से अधिक टैक्स एफएमसीजी गुड्स से प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ऑटो मोबाइल और ट्रांसपोर्ट सेक्टर में भी एक से डेढ़ करोड़ तक टैक्स प्राप्त हुआ। इसके साथ ही रेडीमेड कपड़ों की बढ़ी बिक्री ने राजस्व को बढ़ाया।
उपायुक्त राज्य कर वेगराज सिंह ने बताया कि महाकुंभ के चलते सबसे अधिक राजस्व प्रयागराज को प्राप्त हुआ। वहीं जनपद में जनवरी के सापेक्ष फरवरी में 59 लाख रुपये जीएसटी टैक्स का इजाफा हुआ। इसमें एफएमसीजी गुड्स से अधिक टैक्स प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed