फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   55 thousand looted from petrol pump operator, crooks imprisoned in CCTV camera

पेट्रोलपंप संचालक से 55 हजार लूटे, सीसीटीवी कैमरे में बदमाश हुए कैंद

Sat, 21 Aug 2021 03:44 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 21 Aug 2021 03:44 PM IST
सार

शुक्रवार शाम चार बजे के करीब कछरा पुल की ओर से एक अपाची पर सवार नकाबपोश तीन बदमाश कमला आटो भारत पेट्रोलियम पंप पर पहुंचे। बदमाशों ने पहले अपाची बाइक में पेट्रोल भरवाया। फिर कैश काउंटर केबिन के पास पहुंच गए।

विज्ञापन
55 thousand looted from petrol pump operator, crooks imprisoned in CCTV camera

विस्तार

दुर्गागंज राजापुर मोहथरी स्थित पेट्रोलपंप पर अपाची बाइक से पहुंचे नकाबपोश तीन बदमाशों ने संचालक को तमंचा सटाकर 55 हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए कछरा पुल की ओर भाग निकले। लूट की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने के बाद बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम चार बजे के करीब कछरा पुल की ओर से एक अपाची पर सवार नकाबपोश तीन बदमाश कमला आटो भारत पेट्रोलियम पंप पर पहुंचे। बदमाशों ने पहले अपाची बाइक में पेट्रोल भरवाया। फिर कैश काउंटर केबिन के पास पहुंच गए। यहां बैठे पंप संचालक कौस्तुभ किशोर के छोटे भाई कौशिक मिश्र को तमंचा सटाकर दराज में रखे 55 हजार रुपये लेकर कछरापुल की ओर भाग निकले।
विज्ञापन


पंप संचालक के भाई ने फोनकर पुलिस को जानकारी दी। इस पर एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद द्विवदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला। बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। पुलिस उनकी शिनाख्त करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed