{"_id":"61d9d2d4f9c31c29697e0119","slug":"54-section-paramilitary-forces-will-conduct-elections-under-the-surveillance-of-drone-cameras-pratapgarh-news-ald3245156141","type":"story","status":"publish","title_hn":"54 सेक्शन अर्द्धसैनिक बलों की निगरानी में होगा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
54 सेक्शन अर्द्धसैनिक बलों की निगरानी में होगा चुनाव
विज्ञापन
पट्टी के भरोखन डिग्री कालेज में चुनाव के दौरान अर्ध सैनिक बलों के ठहराने की व्यवस्था का जायजा लेत
- फोटो : PRATAPGARH
विधानसभा चुनाव की डुगडुगी बजने के साथ ही तैयारियां भी तेज हो गई हैं। जिले की सात विधानसभाओं में चुनाव कराने के लिए 54 सेक्शन अर्द्धसैनिक बल व 31 सेक्शन पीएसी लगाई जाएगी। इसके अलावा सिविल पुलिस भी मतदान केंद्रों की सुरक्षा में मुस्तैद रहेगी। सातों विधानसभाओं के 650 गांव को अति संवेदनशील के दायरे में रखा गया है। यहां लगातार पुलिस अर्द्धसैनिक बलों के जवानों के साथ ड्रोन कैमरों नजर रखेगी।
विधानसभा चुनाव कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान हुई चूक किसी भी कीमत पर न दोहराई जाए, इसके लिए लगातार पुलिसकर्मियों से सूचनाएं मांगी जा रही हैं। इस बार विधानसभा चुनाव कराने के लिए जिले में 54 सेक्शन अर्द्धसैनिक बल, 21 सेक्शन पीएसी की डिमांड की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, लालगंज, कुंडा व पट्टी विधानसभा क्षेत्र में 18-18 सेक्शन अर्द्धसैनिक बलों के हवाले सुरक्षा व्यवस्था की कमान रहेगी।
जिले में 650 गांवों को अतिसंवेदनशील के दायरे में रखकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए जा रहे हैं। ऐसे गांवों में अर्द्धसैनिक बलों की टीम फ्लैग मार्च करते हुए बवालियों पर नजर रखेगी। सभी विधानसभाओं में चिह्नित अतिसंवेदनशील गांवों में ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। सभी विधानसभाओं में ड्रोन कैमरे के साथ फोर्स चक्रमण करेगी।
विज्ञापन
30 पुलिसकर्मियों की अलग से बनेगी टोली
विधानसभा चुनाव कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सभी विधानसभाओं पर नजर रखने के लिए 30 सदस्यीय पुलिस टीम का गठन किया जाएगा। इसमें निरीक्षक, दरोगा से लेकर मुख्य आरक्षी व आरक्षी को शामिल किया गया है। यह लोग आदर्श आचार संहिता लगने के साथ ही मतदान होने तक अपने-अपने क्षेत्रों में रहते हुए चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर नजर रखते हुए उन पर कार्रवाई करेंगे। सभी को अलग से वाहन उपलब्ध कराएं जाएंगे। इस टीम में तेजतर्रार पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है।
अर्द्धसैनिक बलों के रुकने के लिए इंटर कॉलेजों में होगी व्यवस्था
जिले की सातों विधानसभा में चुनाव कराने के लिए अर्द्धसैनिक बलों के ठहरने के इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके लिए कॉलेजों में व्यवस्था की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने अर्द्धसैनिक बलों के ठहराव के लिए पट्टी स्थित बेनी प्रताप सिंह सोमवंशी स्नातकोत्तर महाविद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
जिले की सातों विधानसभा में सकुशल चुनाव कराने के लिए तैयारियां चल रही हैं। आयोग के निर्देशों का पालन कराने के लिए टीम गठित की जाएगी। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए अर्द्धसैनिक बल व पीएसी की डिमांड की गई है। अतिसंवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी। सतपाल अंतिल, पुलिस अधीक्षक