{"_id":"5c002517bdec22418b5fdfd0","slug":"51543513367-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीबीपीजी ने जीती खो-खो प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीबीपीजी ने जीती खो-खो प्रतियोगिता
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
पीबीपीजी ने जीती खो-खो प्रतियोगिता
जिला स्तरीय डीएलएड प्रशिक्षु दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिला स्तरीय डीएलएड प्रशिक्षु दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को पीबीपीजी कालेज में हुआ। प्रतियोगिता में डॉ. जयमंगल सिंह, गोकुल सिंह स्मारक, अंजना कालेज, आचार्य सदाशिव, मां बच्ची स्मारक महाविद्यालय, शीतला प्रसाद महाविद्यालय कुंडा सहित अन्य कालेज के प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया।
खो-खो का फाइनल मैच पीबीपीजी कालेज और आचार्य सदाशिव के बीच खेला गया। जिसमें पीबीपीजी कालेज की टीम विजयी रही। बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में शिवम सिंह प्रथम, राहुल दूसरे व बालिका वर्ग में सरिता प्रजापति व पारुल सिंह विजेता रहीं। गोला फेंक में मुबारक बेगम व डिसकस थ्रो में स्वाती सिंह, लईक अहमद विजेता रहे। इसी तरह 400 मीटर की दौड़ में सूरज सिंह व रूपा यादव पहले स्थान रहे। विजेता खिलाडिय़ों को मुख्य अतिथि डीआईओएस एसपी यादव ने पुरस्कृत किया। प्राचार्य डॉ. बृजभानु सिंह ने अतिथियों को अंगवस्त्रम् व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डायट प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश मिश्र, बीएसए अशोक सिंह, डॉ. सर्वेश सिंह, डॉ. धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अजीत प्रताप सिंह, दीपेश दूबे, सलीमुद्दीन, राकेश कनौजिया, डॉ. दिनेश पांडेय, जीतेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
फोटो-
पीस पार्टी ने भूख हड़ताल कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
प्रतापगढ़। मुस्लिम समुदाय की आरक्षण की मांग को लेकर पीस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कचहरी परिसर में भूख हड़ताल कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष मौलाना अब्दुल मतीन कासमी ने कहा कि मुस्लिम समाज में जितने भी वर्ग आते हैं उन सभी को पिछड़ों की सूची में शामिल कर 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। इस अवसर पर सलीम, फरीद, रुकसार, ऐनुल हसन, मो. नौशाद, फैजल खान, हाजी महमूद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बीएसए ने सुनीं शिक्षामित्रों की समस्याएं
प्रतापगढ़। आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने बीएसए से गुरुवार को अपनी समस्याओं को बताया। खाता संख्या गलत हो जाने की वजह से मानदेय दूसरे के खाते में चले जाने की बात की गई। साथ ही अन्य समस्याओं को बताया गया। बीएसए ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रीना सिंह, रामकृष्ण विश्वकर्मा, विवेक सिंह, संतोष यादव, नारेंद्र सिंह, बृजेश, जावेद, देवेंद्र पुष्पाकर, राजकुमार सिंह मौजूद रहे।
विश्वनाथगंज में पेड़ काटने की शिकायत
प्रतापगढ़। मानधाता थाना क्षेत्र के अंतपुर गांव निवासी राम सिंह ने डीएम को शिकायती पत्र देकर हरखपुर गांव से विश्वनाथगंज सडक़ के किनारे की शीशम की लकडिय़ों को अवैध ढंग से काटने का आरोप लगाया है। आरोप है कि वन विभाग से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। शिकायतकर्ता ने जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वित्तीय अनियमितता की डीएम से शिकायत
प्रतापगढ़। मानधाता क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी अधिवक्ता बृजेश प्रताप सिंह ने डीएम को शिकायती पत्र देकर ग्रामसभा में वित्तीय अनियमितता की शिकायत की है। उनका आरोप है कि शासन द्वारा भेजे गए धन की बंदरबांट की जा रही है। योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को नहीं दिया जा रहा है। ग्रामसभा की खुली बैठक नहीं कराई गई। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।