{"_id":"5b1bdbf54f1c1b214d8b5848","slug":"51528552437-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरा ब्लाक में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरा ब्लाक में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन
Updated Sat, 09 Jun 2018 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरा ब्लाक में क्षेत्र पंचायत प्रमुख के दायित्वों का निर्वहन करने के लिए डीएम ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। उपचुनाव होने तक यह कमेटी ब्लाक प्रमुख के दायित्वों को संपादित करेगी। ब्लाक प्रमुख को अपदस्थ करने और अपने करीबियों को प्रमुख की कुर्सी पर बैठाने में रानीगंज विधायक पूरी तरह कामयाब रहे।
गौरा विकास खंड में पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवाकांत ओझा के पुत्र पूर्णांशु ओझा से ब्लाक प्रमुखी छीनने के लिए रानीगंज विधायक को भले ही लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी, मगर अंतत: वह अपने मकसद में कामयाब हो गए। अविश्वास के पक्ष में मतदान होने के बाद जिस प्रकार आठ माह तक हाईकोर्ट में मामला लंबित रहा, उससे नहीं लगता था कि रानीगंज विधायक अपने मकसद में कामयाब होंगे। मगर उच्च न्यायालय लखनऊ से मतगणना का आदेश जारी होते ही विधायक का प्रयास रंग दिखाने लगा। मतगणना के एक दिन पहले पूर्णांशु ओझा के त्यागपत्र देने से सत्ता परिवर्तन का रास्ता साफ हो गया था। इधर डीएम ने गौरा ब्लाक प्रमुख के पद के दायित्वों का निर्वहन करने के लिए बीडीसी सदस्य राकेश सरोज, वेद प्रकाश सिंह और रोहित तिवारी की कमेटी गठित की है। ब्लाक प्रमुख पद के लिए उपचुनाव होने तक तीन सदस्यीय कमेटी कार्य करती रहेगी।