फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   चेहरे खिले, गले मिले, बांटीं खुशियां

चेहरे खिले, गले मिले, बांटीं खुशियां

Mon, 26 Jun 2017 07:39 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
चेहरे खिले, गले मिले, बांटीं खुशियां
प्रतापगढ़। जनपद में सोमवार को एहतराम व अकीदत के साथ ईद की नमाज ईदगाह समेत मस्जिदों में अदा की गई। खुदा की बारगाह में लोगों ने हाथ फैलाकर दुआएं मांगीं। अपने गुनाहों से तौबा करते हुए कहा कि या अल्लाह हमारे गुनाहों को माफ कर दे। नमाज के बाद एक दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन


पाक रमजान के बाद सोमवार को खुदा की बारगाह में लोग ईद की नमाज अदा करने पहुंचे। सुबह से ही बच्चे से लेकर बड़े तक नहा धोकर नए परिधान पहनकर तैयार हुए। इसके बाद लोग भुलियापुर स्थित ईदगाह, जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करने पहुंचे। शहर में सबसे पहले अबुल कलाम मस्जिद में पौने छह बजे नमाज हुई। इसके बाद शहर की दूसरी मस्जिदों में नमाज शुरू हुई। भुलियापुर स्थित ईदगाह भी नमाज अदा करने वालों से खचाखच भरा था। मौलाना रियाजुल हसन ने अपनी तकरीर में कुरान पाक का जिक्र करते हुए लोगों से कहा कि वेे नेकी की राह पर चलने के लिए अपने गुनाहों से तौबा करें। ताकि ईद की मौके पर लोगों को रोजा रखने का ईनाम मिल सके। खुदा की बारगाह में देश में अमन-चैन कायम रखने की दुआ मांगी गई। ईदगाह के बाहर जिलाधिकारी शरद कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम, एडीएम सोमदत्त मौर्य, एएसपी राजकुमार अग्रवाल, एसडीएम सदर पंकज वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष हरिप्रताप सिंह ने गले-मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। सबसे अंत में बुधई मस्जिद में ईद की नमाज अदा कराई गई। इस दौरान सुरक्षा के लिए भारी भरकम पुलिस फोर्स हर मस्जिदों के बाहर मुस्तैद रही।
विज्ञापन


ईदी के रुपये से मेले में खरीदारी करते रहे बच्चे
ईद के पर्व पर खुशियां मनाने के लिए बच्चों को परिवार के लोगों के साथ ही रिश्तेदारों ने ईदी दी थी। ईदी की रकम बच्चों ने ईदगाह के बाहर लगे मेले व दुकानों पर खाने पीने व खिलौना खरीदने में खर्च कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंवई व दूसरे पकवानों को लिया आनंद
ईद की नमाज अदा कर घर पहुंचे लोगों ने अपने पड़ोसी व रिश्तेदारों के घर पहुंचकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद सेंवई समेत अन्य व्यंजनों का आनंद उठाया। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। दिन भर लोग मोबाइल, मैसेज के जरिए भी दूर से लोगों को ईद की मुबारकबाद देते रहे।


सोशल मीडिया पर ईद की धूम
फेसबुक और व्हाट्सएप पर ईद की मुकारकबाद देने की धूम रही। हिंदू हो या मुस्लिम, सभी एक दूसरे को दिली मुबारकबाद देते रहे। फिलहाल सोमवार की सुबह से प्रारंभ हुआ यह सिलसिला देरशाम रात तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed