{"_id":"61d9d4fba3c40854995e36ff","slug":"51-thousand-voters-will-be-able-to-vote-sitting-at-home-pratapgarh-news-ald3245633146","type":"story","status":"publish","title_hn":"51 हजार मतदाता घर बैठे कर सकेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
51 हजार मतदाता घर बैठे कर सकेंगे मतदान
विज्ञापन
election
80 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाता इस बार विधानसभा चुनाव में घर बैठे मतदान कर सकेंगे। परिवार के लोगों को अब उन्हें गोद में उठाकर बूथ पर लेकर नहीं जाना होगा। निर्वाचन विभाग ने जिलेभर में इसके लिए करीब 51 हजार मतदाता चिह्नित किए हैं। इनमें 37,330 बुजुर्ग और 13 हजार दिव्यांग मतदाता हैँ। मतदान कार्मिक घर जाकर ही इन मतदाताओं से पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान कराएंगे। ईवीएम के मतों के साथ पोस्टल बैलेट के मतों की भी गिनती की जाएगी। कोरोना के चलते यह फैसला किया गया है।
विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही निर्वाचन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कोरोना के चलते आयोग ने इस बार बड़ा फैसला किया है। चुनाव में 80 साल से अधिक आयु के मतदाताओं को खुद चलकर बूथों पर जाने और लाइन में लगकर मतदान करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वह घर बैठे ही वोट डाल सकेंगे। वहीं, दिव्यांग मतदाताओं को भी इसका फायदा मिलेगा। दोनों के लिए आयोग की ओर से आदेश जारी किया गया है।
मतदाताओं को मतदान के लिए पोस्टल बैलेट की व्यवस्था की जाएगी। मतदान कार्मिक बुजुर्ग मतदाताओं के घर जाकर पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान कराएंगे। मुहर लगे मतपत्र लिफाफे में बंद कर जमा कराए जाएंगे। आयोग का मानना है कि इससे मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा। उप निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार शुक्ला ने बताया कि जिले में ऐसे मतदाताओं को चिह्नित करने के लिए अभियान चल रहा है। अभी 80 साल के 37,330 बुजुर्ग मतदाताओं को चिह्नित किया गया है। जबकि 12 हजार से अधिक दिव्यांग मतदाता हैं।
विज्ञापन
21,666 वोटर पहली बार करेंगे मतदान
इस विधानसभा चुनाव में 21,666 मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। सबसे अधिक मतदाता रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में हैं। रानीगंज में 3,980, पट्टी में 3,795, प्रतापगढ़ सदर में 3,318, विश्वनाथगंज में 3,020, कुंडा में 2,336, बाबागंज में 2,418 और रामपुर खास में 2,799 नए मतदाता बने हैं। इनकी उम्र 18 से 19 वर्ष के बीच है।